होशंगाबाद

सियासी फलक पर सुहाग : कोई 400 किमी दूर से पहुंचा घर, तो कोई पूजा के समय नहीं पहुंच सका घर

सियासी फलक पर सुहाग...
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 1:38 PM IST
karwa chauth 2018 karwa chauth pooja shubh muhurat and chandra darshan
Karwa Chauth

बैतूल। करवा चौथ का दिन हर महिला के लिए खास होता है। इस दिन वह अपने पति की लंबी उम्र और उसकी कामयाबी के लिए व्रत रखती है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ नेताओं की पत्नी के करवा चौथ से जुड़े खास अनुभव।

करवा चौथ के दिन 400 किमी दूर से पहुंचे थे घर
बैतूल. बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की पत्नी रितु खंडेलवाल ने बताया कि लगभग आठ वर्ष पुरानी बात है, वे बाहर थे और मैंने करवा चौथ का व्रत रखा था। उम्मीद ही नहीं थी कि वे 400 किमी दूर से व्रत के समापन पर घर आ सकेंगे, लेकिन भक्ति की शक्ति देखिए शाम के समय मैं व्रत खोलने की तैयारी करती हंू, इस दौरान घर का दरवाजा खोलती हूूं तो देखा कि वे मेरे सामने खड़े हैं। यह पल मेरे जीवन में हमेशा यादगार रहेगा। एक राजनेता की धर्मपत्नी होने के कारण जिंदगी बहुत सुनिश्चित तरीके से चले यह संभव नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि ये दौरे पर कब निकलेंगे और कब वापस आएंगे यह कभी पता नहीं होता। अपने पति से ही सीखा है कि जो भी काम हाथ में लिया जाए पूर्ण ईमानदारी से करें। उसके लिए छोटी बड़ी बहुत सी खुशियां त्यागना भी पड़े तो कोई फर्क नहीं। साल में दो बार चौथ का व्रत रखती हूं। आश्चर्य की बात यह है कि पिछले 25 से भी ज्यादा वर्षों में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि मैंने चौथ का व्रत रखा है और वे घर नहीं पहुंचे हो। कुछ ऐसा होता है कि काम अपने आप हो जाता है या फिर मीटिंग कैंसिल हो जाती है और मैं इन्हें अपने सामने पाती हंू।
अचानक फोन आया और कहा- मैं व्यस्त हूं, नहीं आ पाऊंगा
मुलताई. करवाचौथ पर जहां पति का इंतजार कर रही थी कि अचानक फोन आया और यह सुनने को मिला कि मैं मीटिंग में व्यस्त हूं घर नहीं आ पाऊंगा जिसे सुनकर एक पल तो मैं अवाक ही रह गई..यह कहना है विधायक चंद्रशेखर देशमुख की पत्नी सुहासिनी देशमुख का। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में मैं करवा चौथ का व्रत रखकर शाम को उनका इंतजार कर रही थी लेकिन अचानक आए फोन ने मुझे निराश कर दिया तथा एक पल को उनकी व्यस्तता से मुझे खीझ हो गई। मैं इसी उहापोह में थी कि क्या सचमुच वे करवाचौथ पर मेरा व्रत तुड़वाने नहीं आएगें लेकिन अचानक ही उनके घर के बरामदे में गाड़ी आकर रुकी और वो मेरे सामने मुस्कुराते हुए खड़े थे, मुझे एक पल को विश्वास ही नहीं हुआ कि थोड़ी देर पहले ही मीटिंग की व्यस्तता बताने वाले मेरे पति मेरे सामने खड़े हैं। उनको सामने पाकर मुझे यह संतोष हुआ कि विधायक जैसे पद पर भारी व्यवस्ता के बावजूद पति ने उनके करवा चौथ के व्रत को इतना महत्व दिया जिससे उनका पूरे दिन निर्जला रखा व्रत सार्थक हो गया।

Published on: