होशंगाबाद

युवती अपने प्रेमी से करना चाहती थी शादी, प्रेमी ने दी मौत

बरसाली निवासी कृष्णी यादव की मौत का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया, प्रेमी ही उसका कातिल निकला, पुलिस ने आरोपी युवराज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया

2 min read
Accused Yuvraj Vishwakarma
Accused Yuvraj Vishwakarma

मुलताई. जिसके साथ सारा जीवन गुजारने की चालत थी उसी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की जीवनलीला समाप्त कर दी। बरसाली निवासी कृष्णी यादव की मौत का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। प्रेमी ही उसका कातिल निकला। 7 सितंबर को कृष्णी का शव सदाप्रसन्न घाट में बेडशीट और नेट से बंधा खाई में मिला था। परिजनों द्वारा द्वारा उसकी शिनाख्त की गई थी। पुलिस द्वारा मर्ग कायम करने के बाद शव की स्थिति देखकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। बुधवार को एसडीओपी अनिल शुक्ल ने बताया कि पुलिस द्वारा युवराज पिता फुस्या 34 वर्ष निवासी बरसाली एवं सोनू निवासी चिचंडा पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कृष्णी के युवराज से पूर्व से संबंध थे, इस बीच युवराज की शादी हो गई, बावजूद इसके दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। कृष्णी युवराज से शादी करना चाहती थी, इसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ। जिस कारण युवराज ने कृष्णी की हत्या कर दी। यह प्रकरण सुलझाने में एसआई एआर खान, प्रधान आरक्षक प्रवीण पचौरी तथा आरक्षक सुनील राठौर की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी युवराज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं हत्या का सहआरोपी सोनू फरार है। एसडीओपी शुक्ल के अनुसार सोनू की तलाश जारी है। इस संबंध में मुलताई एसडीओपी अनिल शुक्ल ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी युवराज को गिरफ्तार कर लिया गया है, सह आरोपी सोनू फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

दरवाजे से सिर टकराने से मौत
पुलिस ने बताया कि 3 सितंबर को कृष्णी युवराज के बैतूल रेल्वे कॉलोनी क्वाटर पहुंची, जहां युवराज भी था। कृष्णी ने युवराज से शादी की बात कही लेकिन युवराज ने इनकार कर दिया। कृष्णी ने कहा वह सामान लेकर आ गई है उसे शादी करना ही होगी। युवराज ने गुस्से के कारण कृष्णी का सिर दरवाजे पर पटक दिया। युवराज ने देखा की कृष्णी की मौत हो चुकी है। घबराए युवराज ने घटना की जानकारी चचेरे भाई सोनू निवासी चिचंडा की दी। युवराज ने उसी दिन सोनू को बैतूल बुलाया और रात करीब एक बजे बेडशीट तथा नेट में बांधकर सदाप्रसन्न घाट पहुंचे, जहां शव खाई में फेंक दिया।

नहीं हो सका अंतिम संस्कार
कृष्णी हत्याकांड में परिजनों ने आमला थाना प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि थाना प्रभारी गुमशुदगी के दिन ही बता देते कि सदाप्रसन्न घाट में शव में मिला है तो दूसरे ही दिन ही शव की शिनाख्त हो जाती। देरी शिनाख्त होने के कारण वह अंतिम संस्कार नहीं कर पाए।

Published on:
21 Sept 2017 05:53 pm