होशंगाबाद

Big News लाॅकडाउन में शराब की तस्करी, बड़ी खेप जब्त, सिपाही के साथ मिलकर चल रहा था खेल

Liquor smuggling during lockdown आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस, आरोपी सिपाही को किया एसपी ने सस्पेंड इटारसी में अंग्रेजी शराब की दूकान से चल रहा था अवैध धंधा लाइसेंस ग्वालियर के व्यापारी के नाम पर, संचालित कर रहा था कोई और
2 min read
• •
Updated: 1 May 2020, 12:59 PM IST
,

इटारसी (Itarsi) में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। लाॅकडाउन (Lockdown)के दौरान दूकान खोलकर यहां से पूरे जिले में अवैध ढंग से शराब की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस के एक सिपाही को भी इस अवैध धंधे का अभियुक्त बनाया गया है। आरोपी सिपाही को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
इटारसी के खेड़ा के पास एमपीईबी के सामने अंग्रेजी शराब की दूकान है। बताया जा रहा है कि इस दूकान का ठेका ग्वालियर के गौरव शिवहरे के नाम पर है। लेकिन यह भी दावा किया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व ही ठेकेदार ने इसे छोड़ दिया था जिससे राहुल जायसवाल ने ठेका ले लिया था।

गुरुवार की देर रात में पुलिस व आबकारी विभाग ने इस दूकान पर छापामारा। लाॅकडाउन में यह दूकान खुली थी और अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब सप्लाई के लिए तैयार किया जा रहा था।
छापामारी में दूकान के अंदर व बाहर साढ़े पांच सौ से अधिक पेटियां अंग्रेजी शराब की जब्त की है।

Read this also: शुक्र है...42 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट में सबकुछ ठीकठाक, ईसागढ़ के डाॅक्टर्स व मृतका के पति की रिपोर्ट का इंतजार

थाना प्रभारी डीएस चौहान की अगुवाई में पुलिस की टीम जिसमें सब-इंस्पेक्टर पंकज वाडेकर, उपनिरीक्षक हरिकृष्ण शुक्ल, कांस्टेबल हेमन्त तिवारी, राजेश पवार, कमलेश शर्मा शामिल हैं, द्वारा पकड़े गए शराब को थाने भेजवाया गया है।
इटारसी पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी पवन भाट, मनोज दुबे, गौरव सिंह, सतीश शिवहरे, गौरव शिवहरे के अलावा इटारसी के पुलिस कांस्टेबल गिरिराज त्यागी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 457, 380, 406 व आबकारी एक्ट 34/2, 42, 44 के तहत केस दर्ज किया है।

Read this also: कोरोना रोकथाम में अंधविश्वास का रोड़ा, संक्रमित पत्नी का पति कराता रहा झाड़-फूंक

by: Devendra Awadhiya

Updated on:
1 May 2020, 12:59 PM IST
Published on: