होशंगाबाद

तीन दशक बाद लौटी टिड्डी गैंग, भगाने खेतों में किसान बजाने लगे ढोल और थालियां

मूंग की फसल को खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2020, 2:58 PM IST
तीन दशक बाद लौटी टिड्डी गैंग, भगाने खेतों में किसान बजाने लगे ढोल और थालियां
तीन दशक बाद लौटी टिड्डी गैंग, भगाने खेतों में किसान बजाने लगे ढोल और थालियां

इटारसी. कृषि विभाग द्वारा नर्मदापुरम संभाग में टिड्डी गैंग की दस्तक होने से अलर्ट घोषित किया गयाा है। इसके बाद किसानों ने इन टिड्डी दलों को भगाने की तैयारी कर ली है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार टिड्डी गैंग का प्रवेश इटारसी तहसील में हो सकता है। तहसील के 25-30 हजार हेक्टेयर में मूंग लगी है। टिड्डी दल के आने से पहले ही किसानों ने खेतों में ध्वनि विस्तारक यंत्र, टीन के डिब्बे, थाली, फटाके, ढोल, लाउड स्पीकर, साइलेंसर विहीन ट्रैक्टर बजाना शुरू कर दिया है। किसान मोर सिंह ने बताया कि टिड्डी दल लगभग दो दशक बाद आ रहा है। ये गैंग लाखों की संख्या में हवा के साथ उड़ते है और जिस खेत में बैठ जाते हंै उस खेत की फसल को लगभग 2 घंटे में ही तबाह कर देते हैं। यह प्रकोप किसानों के लिए किसी आपदा से कम नहीं है।


जिले में हो सकता है इसका प्रवेश
इस संबंध में कृषि विभाग उपसंचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि हरदा जिले में आए टिड्डी गैंग का संभाग में प्रवेश हो सकता है। मूंग की फसल पककर तैयार है। हमने किसानों को सतर्क और सावधानी के साथ रहने और उनको भगाने की एडवाइजरी जारी की है। किसान अधिकतम समय खेतों में ही रहे।

तीन दशक पहले हुआ था हमें नुकसान
किसान श्रीराम दुबे ने बताया कि 30 साल पहले भी इसी तरह के टिड्डी दल का प्रकोप आया था। उस समय टिड्डी दल ने हमारी 20 एकड़ में लगी फसलें मूंग, चना को नुकसान पहुंचाया था।

Published on: