होशंगाबाद

love marriage की फिर भाईयों ने किया ऐसा कांड, भूल न पाएगी बहन.. पढ़ें खबर

बहन ने थाने में कहा-प्रेमी के साथ गुजारना चाहती है बाकी की जिंदगी, फिर भाईयों ने किया ससुराल में उत्पात
2 min read
love marriage
love marriage

होशंगाबाद। 'सर, अब मैं, बाकी की जिंदगी अपने प्यार के साथ बिताना चाहती हूं। हम दोनों ने शादी कर ली है और एक-दूसरे को जान से ज्यादा प्यार करते हैं। लेकिन यह हमारे परिवार वालों को मंजूर नहीं। मैं अपने माता-पिता के घर नहीं जाना चाहती हूं।' घर से भागकर प्रेम विवाह करने वाली युवती ने पुलिस के सामने यह बयान दिए। इसके बाद उसे उसके प्रेमी से पति बने युवक के साथ भेज दिया गया। यह बात युवती के भाईयों को नागवार गुजरी। गुस्से में दोनों भाई लाठियां लेकर उसके ससुराल जा पहुंचे। फिर ऐसा उत्पात मचाया कि पुलिस बुलाना पड़ी।
कोर्ट में की थी शादी
रसूलिया के आशुतोष नगर निवासी 23 वर्षीय पूजा ने पड़ौसी लड़के ललित सराठे के साथ भागकर कोर्ट में शादी कर ली। युवती के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने युवती को ढूंढकर बयान लिए। बालिग होने व कोर्ट में शादी की बात सामने आने पर पुलिस ने युवती को उसके पति के ही सुपुर्द किया।
यह है मामला
टीआई आशीष सिंह पवार ने बताया कि 30 मई 2018 को मंजू बाई पत्नी बाबूलाल मालवीय ने अपनी बेटी पूजा मालवीय (23) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने 1 जून 2018 को अपह्ता युवती को ढूंढ निकाला। जब पूजा के बयान लिए गए तो उसने बताया कि वह स्वेच्छा से अपने पड़ौस में रहने वाले ललित सराठे से कोर्ट मैरिज कर ली है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद उसके दोनों भाई ससुराल पहुंचे और उसके ससुराल वालों के साथ जमकर लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।

युवती के भाईयों ने की मारपीट
इससे नाराज युवती के भाई विक्की और मोनू ने 6 जून की शाम साढ़े 4 बजे ललित सराठे के घर में घुसकर डंडे से मारपीट कर दी। रामबाई व उसकी बहन के लड़के हिरदेश सराठे को डंडे से पीटा। पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Updated on:
07 Jun 2018 01:27 pm
Published on:
07 Jun 2018 01:12 pm