
बैतूल। एक युवक का अपनी दोस्त की बहन पर दिल आ गया। बहन पहले से शादी शुदा थी और उसका दो साल का बच्चा भी था, लेकिन पति की मौत हो चुकी थी। युवक ने उसे शादी का सांझा देकर कई बार शरीरिक संबंध बनाएं, लेकिन जब वह गर्भवती हो गई तो शादी से मुकर गया। वह पेट में पांच माह का गर्भ लेकर इंसाफ के लिए पुलिस के चक्कर काट रही है।
ऐसे आए करीब
पीडि़त महिला ने बताया कि दो साल पहले पति की जलने से मौत हो गई। इसके बाद वह दो साल के बेटे के साथ मायके में रह रही है। भाई के दोस्त दिलीप का घर आना-जाना था। लगभग छह माह पूर्व घर पर जब कोई नहीं था तब दिलीप ने उसके साथ शरीनिक संबंध बनाएं। इसके बाद युवक ने कई बार उससे शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाए। अब वह गर्भवती है। उसके पेट में पांच माह का गर्भ है। लेकिन वह शादी नहीं कर रहा है।
कह रहा है गर्भपात करा लो
ग्राम राजेगांव खापा सारणी निवासी विधवा महिला ने एसपी कार्यालय में दिए आवेदन ग्राम रावनबाड़ी निवासी 30 वर्षीय दिलीप यादव के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने की मांग की है। उसने शिकायत में लिखा है कि दिलीप शादी करने से इनकार कर रहा है और गर्भपात कराने की बात कह रहा है। उसने ३0 मई को थाने मेंं आवेदन भी दिया है। इसके बाद भी पुलिस ने दिलीप पर एफआईआर दर्ज नहीं की। पीडि़त महिला ने बताया कि थाने में पूछताछ के लिए मुझे चार दिन तक बुलाया गया,इसके बाद भी युवक पर कार्रवाई नहीं की है।
चार दिन बुलाया थाने
पीडि़त महिला को थाने में चार दिन तक बयान लेने के लिए बुलाया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। दिलीप को एक बार भी पुलिस ने नहीं बुलाया। महिला का आरोप है कि पुलिस दिलीप से मिली हुई है। इस कारण कार्रवाई नहीं कर रही। वह उसकी शादी करा दे या फिर अपराध दर्ज कर ले।