होशंगाबाद

medical student suicide case : सात दिन की रिमांड वाले श्रुति शर्मा और शालीन आधी रात लॉकअप से गायब

पूर्व विधानसभा सचिव की बेटी है श्रुति शर्मा
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 11:40 AM IST
medical student suicide case

बैतूल। भोपाल के एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट सोसाइड मामले के आरोपी इन दिनों बैतूल के कोतवाली थाने में सात दिनों की रिमांड पर हैं। मामले में गिरफ्तार पूर्व विधानसभा सचिव की बेटी श्रुति शर्मा और उसके दोस्त शालीन उपाध्याय को थाने में वीआईपी सुविधा दी जा रही है। दरअसल यह दोनों बुधवार की आधी रात लॉकअप से गायब थे। पूछताछ में रवि प्रहरी ने बताया कि साहब दोनों को घुमाने ले गए हैं। वहीं थाना स्टाफ का कहना था कि उनको मौके पर ले गए हैं। वहीं टीआई राजेश साहू ने बताया कि श्रुति के ड्रग एडिक्ट होने के कारण एक अलग कमरे में रखा गया है तो एसपी बैतूल डीआर तेनीवार ने कहा कि श्रुति ड्रग एडिक्ट नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच करवाएंगे।

अलग कमरे में रखा
एचसीएम कुरैशी ने कहा कि आरोपी कहां हैं, ये जानकारी मुझे नहीं है। एसआई अशोक सिंह ने श्रुति को लेकर कहा कि थाने में महिला हवालात नहीं है। इसलिए उसे एक सुरक्षित कमरे में रखा गया है। अधिक जानकारी थाना प्रभारी साहब ही दे पाएंगे। इसके आधे घंटे बाद ही घर बैठे टीआई थाने पहुंच गए। बुधवार को यश के परिवार ने दोनों आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का आरोप लगाया था।

टीआई राजेश साहू ने कहा कि श्रुति ड्रग्स की आदी है। उसे सुरक्षा कारणों से थाने में ही एक अलग कमरे में रखा गया है। उसे हवालात में रखेंगे तो वह गर्मी से मर जाएगी, इसका जवाबदार कौन होगा? श्रुति को कोई वीआईवी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा।

दो दिन तक श्रुति से पूछताछ करने के बाद एसपी बैतूल डीआर तेनीवार ने उसे ड्रग एडिक्ट न होने की बात कही है। उनका तर्क है कि दो दिन से वह हमारे पास है, यदि वह ड्रग एडिक्ट होती तो नशे की तलब उसे जरूर होती। वहीं, वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के सवाल पर उनका कहना है कि दोनों को रात में पूछताछ के लिए दूसरे कमरे में ले गए होंगे। थाने से बाहर ले जाकर पूछताछ हो, ऐसा संभव नहीं। यदि ऐसा हुआ है तो जांच करवा ली जाएगी।

Published on: