होशंगाबाद

मेहरा समाज ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में किया मंथन

सम्मेलन में नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रायसेन, होशंगाबाद सहित अनेक जिलों के पदाधिकारियों नेकी शिरकत

2 min read
Mehra Samaj state level conference pipriya mp
Mehra Samaj state level conference pipriya mp

पिपरिया। पचमढ़ी रोड शिवानी गार्डन में मेहरा समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश भर के सामाजिक पदाधिकारी व वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में सामाजिक उत्थान, कुरीति उन्मूलन के मुददों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। वहीं प्रांत और जिला कार्यकारिणी गठित कर समाज ने युवा मेहरा कल्याण संघ को नेतृत्व की कमान सौंपी।
मेहरा समाज सम्मेलन में रविवार को नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रायसेन, होशंगाबाद सहित अनेक जिलों से सामाजिक नागरिक शामिल हुए। स्नेहभोज के बाद समाज की शैक्षणिक, राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों पर वरिष्ठ नागरिकों ने युवाओं के साथ बैठ कर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए। समाज की मुख्य धारा में शामिल होने वरिष्ठ नागरिकों ने हर हाल मेें शिक्षा की अनिवार्यता को लागू करने की बात कही। समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में चरणबद्ध कार्यक्रम प्रारंभ करने का भी निर्णय लिया गया। चर्चा में शिवप्रकाश, प्रकाश पठारिया, डालचंद पठारिया सहित सैकड़ों सामाजिक बंधु शामिल रहे। चर्चा के बाद प्रांत और जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

युवाओं को सौंपा नेतृत्व
सम्मेलन के दौरान युवा मेहरा कल्याण संघ की प्रांत व जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रांत कार्यकारिणी में अध्यक्ष गाढ़ाघाट पिपरिया के नरेन्द्र पठारिया चुने गए। सचिव नर्मदा प्रसाद मेहरा बनखेड़ी, कोषाध्यक्ष इंद्रपाल मेहरा बेलखेड़ी, सह सचिव विवेक मेहरा गाडरवारा चुने गए। वहीं जिला कार्यकारिणी में होशंगाबाद जिला समिति अध्यक्ष अशोक कुमार मेहरा पिपरिया, सचिव रूपेश मेहरा सेमरी हरचंद, कोषाध्यक्ष राजेश पठारिया पिपरिया, सह सचिव डॉ. मुकेश मेहरा नियुक्त हुए।

युवक-युवतियों ने मंच से दिया परिचय
बनखेड़ी. रविवार को हाट बाजार प्रांगण में आदिवासी समाज का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। विवाह योग्य २४ युवक और ३४ युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। बड़ी संख्या में होशंगाबाद जिले एवं अन्य स्थानों के सामाजिक परिवार कार्यक्रम में शामिल रहे। मुख्य अतिथि योजनगंधा जूदेव पूर्व जिपं अध्यक्ष रहीं। इस मौके पर महेन्द्र सिंह जूदेव उमरधा,अरविंद कुमरे टीआई, कैलाश उइके, तारा बरकड़े, अरुण प्रधान, जगदीश हरे, नारायण सिंह कुवरेती जनपद सदस्य, रघुराज सिंह उइके पार्षद, कमला बाई, प्रहलाद उइके, हरिराम बाडिवा, चंदन सिंह उइके,रामकृष्ण उइके, धनीराम टेकाम उपस्थित रहे मंच संचालन टीकाराम कुबरे अध्यक्ष एवं चुन्नीलाल धुर्वे ने किया।

Published on:
22 Jan 2018 05:21 pm