होशंगाबाद

FightAgainstCorona यहां दस रुपये में मिलेगा का मास्क, कर रहे ऐसा काम की कोई न सोए भूखा

लोगों ने बढ़ाये हाथ तो प्रशासन को मिली राहत
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2020, 1:07 PM IST
FightAgainstCorona यहां दस रुपये में मिलेगा का मास्क, कर रहे ऐसा काम की कोई न सोए भूखा
FightAgainstCorona यहां दस रुपये में मिलेगा का मास्क, कर रहे ऐसा काम की कोई न सोए भूखा

पिपरिया। कोरोना (CORONA)की वजह से चहुँओर आये संकट से निपटने को साझी लड़ाई शुरू हो चुकी है। सक्षम लोग जरूरतमंद की मदद को आगे आने लगे हैं। अब पिपरिया में दस रुपये में मास्क (Mask) की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही जरूरमंद लोगों को खाने के लिए भोजन तैयार करवा उनको पैकेट पहुंचवाया जाएगा।

कोरोना (COVID19) वायरस संक्रमण रोकने को शनिवार से नगर में पूर्ण लॉक डाउन (lockdown) शुरू होने के साथ लोगों की दिक्कतें बढनेन्की आशंका भी प्रारंभ हो गई। इसको देखते हुए प्रशासन, स्थानीय विधायक व व्यवसायी/सामाजिक संगठनों ने एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ने का फैसला किया।

मंगलवारा थाने में हुई एक बैठक में विधायक ठाकुर दास नागवंशी(MLA Thakur das Nagvanshi)की मौजूदगी में एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी शिवेन्दू जोशी, तहसीलदार राजेश बोरासी ने लॉक डाउन के दौरान गरीब वर्ग के भोजन, मजदूरी आदि पर संकट की स्थिति में किस तरह सहयोग कर सकते है यह बात रखी।

एसडीएम ने अवगत कराते हुए कहा जनपद पंचायत के माध्यम से एनजीओ मास्क तैयार करा रहा है बाजार में मास्क 40 रुपये में मिल रहा जबकि एनजीओ 10 रुपये में मास्क तैयार कर रहा है।

उन्होंने सुझाया कि बड़े व्यापारी अपने मजदूरो, लेबरों के लिए थोक में मास्क ले सकते है सेनेटाइजर से मजदूरों को हर समय हाथ साफ करते रहने और हाथ धोने के लिए व्यापारी प्रेरित करते रहे।

सबके सहयोग से भोजन का पैकेट होगा तैयार

लॉकडाउन के बीच गरीब वर्ग को आने वाले दिनों में भोजन उपलब्ध कराने के सुझाव पर उद्योग संघ, किराना संघ, ट्रांसपोटर्स ने राशन, किराना, दाल, चावल का स्टॉक देने की घोषणा की। तय हुआ कि समाज सेवी संगठनों के माध्यम से प्रशासन भोजन पैकेट तैयार कर हर जरुरतमंद को मुहैया कराएगा।

नगर मे फंसे बाहरी लोगों से पूछताछ कर प्रशासन पुलिस के माध्यम से उन्हें उनके घरो तक पहुंचाने की लगतार व्यवस्था और अनुमतियां जारी कर रही है। एसडीएम ने किसानों को खेतों तक आवागमन करने के लिए अनुमति देने की बात कही वही किसानों को संक्रमण से बचने सारे एहतियातों का पालन करने लगातार सचिवो के माध्यम से जागरुक करने की बात कही। बैठक शहर के सभी उद्योग,व्यापारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Report by: Shakeel Niyazi

Updated on:
29 Mar 2020, 1:07 PM IST
Published on: