
लाॅकडाउन(Lockdown) को पूरी तरह से कामयाब करने के लिए अब प्रशासन ने ड्रोन (drone camera)से निगहबानी का निर्णय लिया है। होसंगाबाद (Hoshangabad)के पिपरिया शहर (Pipariya city) में लाॅकडाउन तोड़ने वालों पर ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी। शहर में ड्रान उड़ाकर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया। शहर के लोहिया वार्ड व सरदार वार्ड में पब्लिक मूवमेंट अधिक मिला। इस क्षेत्र में पुलिस गश्त और बढ़ाई जाएगी।
Read this also:
इटारसी (itarsi) में कोरोना पाजिटिव केसों (Corona Positive cases) की संख्या में लगातार वृ़िद्ध को देखते हुए पिपरिया को भी हाई अलर्ट जोन में रखा गया है। इटारसी के बाद इस शहर को भी सील कर दिया गया है। लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है तथा जरूरी सामानों की आपूर्ति घर पर करवाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, सख्ती के बाद भी तमाम मोहल्लों में पब्लिक मूवमेंट अनावश्यक रुप से देखने को मिल रहा है।
लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social distancing) का पालन कराने के लिए अब प्रशासन ने ड्रोन से निगरानी का निर्णय लिया है। शहर पर अब ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी। निगरानी के दौरान जिन मोहल्लों में लाॅकडाउन तोड़ने का मामला मिला वहां कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ पुलिस बल की गश्ती भी बढ़ाई जाएगी।
सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि सुभाष वार्ड, विनोबा वार्ड, लोहिया वार्ड, जाकिर हुसैन वार्ड में ड्रोन कैमरा चलाकर टेस्टिंग की गई है। टेस्टिंग में शहर के लोहिया वार्ड व सरदार वार्ड में लोगों की चहलकदमी अधिक दिखी। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का उद्देश्य पूरी तरह से धूमिल हो रहा। इस फुटेज के साथ पुलिस को अवगत कराया गया है। अब इन दोनों मोहल्लों पर विशेष निगरानी होगी। इसी तरह अब ड्रोन से निगरानी की जाएगी और फुटेज पुलिस को सौंप लाॅकडाउन (lockdown) तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो-दो दिन के अंतराज से हर वार्ड में ड्रोन कैमरा चलवाया जाएगा। इससे वार्डो में भीड़ की स्थिति का पता चलता रहेगा। उन्होंने चेताया कि गलियों, मोहल्लों में टोली बनाकर बैठने वाले अब सतर्क हो जाए, पुलिस फुटेज के आधार पर लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
By: Shakeel Niyazi