परेड मैदान पर आयोजित 96 वां पुलिस बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह, देवड़ा सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु चयनित
पिपरिया/पचमढ़ी। हिल स्टेशन पचमढ़ी पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में नव आरक्षकों का ६९ वां दीक्षांत परेड समारोह मनाया गया। परेड ग्राउंड पर नव आरक्षकों की लयबद्ध परेड प्रस्तुत को काफी सराहा गया।
परेड मैदान पचमढ़ी में ६९ वें बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेश बीबी शर्मा ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर अतिरिक्त महानिदेशक ने नव आरक्षकों को तिरंगे के महत्व को बताया। उन्होंने नवआरक्षकों से कहा जीवन में चार बातें ध्यान रखकर आगे बढ़ें। पहला जो करें वह विधि संगत हो, दूसरा न्याय संगत रहे, तीसरा जो स्वयं के लिए बेहतर समझते हैं वही दूसरे के साथ व्यवहार करें। अतिरिक्त महानिदेश ने पुलिस में सैल्यूट के महत्व से भी नवआरक्षकों को अवगत कराया। पीटीएस पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुशवाहा ने कहा ३१ जिलों से ३९१ नव आरक्षकों ने प्रशिक्षण पूर्ण किया है प्रशिक्षण १७ अप्रैल २०१७ से प्रारंभ हुआ था। जवानों को आंतरिक और बाह्य प्रशिक्षण में पुलिस की भूमिका, प्रशासन, कानून का ज्ञान, थाना प्रबंधन, अपराधों की रोकथाम, आपदा प्रबंधन, यातायात विधि, विज्ञान, न्यायिक चिकित्सा विज्ञान, पुलिस अनुसंधान, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था, व्यक्तित्व विकास, मानव व्यवहार संवाद कौशल एवं कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। सिंगानामा में जंगल कैंप सहित खेलकूद आदि गतिविधियां, पर्वों, त्यौहारों के दौरान पुलिस की भूमिका,मानव अधिकार आदि गतिवधियां कराई गई। दीक्षांत समारोह मे होशंगाबाद एसपी अरविंद सक्सेना सहित स्थानीय विभागीय प्रशासनिक अधिकारी, आरक्षक परिवार गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नव आरक्षकों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।
भगवत सिंह सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु चयनित
दीक्षांत समारोह में मंदसौर, नीमच के नव आरक्षक भगवत सिंह देवड़ा बैच क्रमांक ४४९ चेस्ट क्रमांक २५१ बुनियादी प्रशिक्षण में शामिल ३९१ नव आरक्षकों में से सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु चुने गए हैं। शिक्षक पुत्र देवड़ा बीई मेकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने प्रशिक्षण में ७ सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अर्जित किए हैं। इंडोर और आउट डोर प्रशिक्षण में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिए हैं। देवड़ा आगे डीएसपी बनकर देश की सेवा करने का जज्बा रखते है। अतिथियों ने देवड़ा को पुरस्कृ किया।