होशंगाबाद

प्री मानसून से मौसम हुआ सुहाना

इस बार जल्दी आ रहा मानसून
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 4:00 PM IST
pre mansoon
प्री मानसून से मौसम हुआ सुहाना

होशंगाबाद. शनिवार सुबह से ही रुक-रुककर हो रही बंूदाबांदी से मौसम का मिजाज़ सुहाना बदल गया है। प्री मानसून के चलते मौसम सुहाना हो गया है। घाट पर लोग मौसम का लुफ्त उठाने पहुंच रहे है। मौसम विभाग की माने तो गत वर्ष के मुकाबले इस बार मानसून जल्दी आएगा। वर्ष २०१७ में २६ जून को मानसून की दस्तक हुई थी। हवा की दिशा भले ही दक्षिण-पश्चिम हो लेकिन यह अपने पथ से थोड़ा विचलित हो गई है जिससे मानसून की रफ्तार कम हो गई है। मौसम विभाग जिले में १२ से १५ जून के बीच मानसून की दस्तक का अनुमान लगा रहा है। वहीं वर्ष २०१६ में जिले में १४६९.२ मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि २०१७ में सिर्फ ८५०.९ मिमी बारिश हुई थी जिससे अल्प वर्षा की स्थिति बनी। हालांकि विभाग इस संबंध में भी मौसम विभाग इस बार अच्छी बारिश का अनुमान लगा रहा है। रविवार को भी तापमान में गिरावट नजर आई वहीं दोपहर को बुंदाबादी भी हुई जिससे मौसम में ठंडक घुली।

तापमान में हुई गिरावट : शनिवार को रुक-रुक हो रही बारिश से दिन में बारिश का आंकड़ा ०.७ मिमी हो गया। वहीं सुबह ८.३० बजे तक १.८ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बूंदाबांदी की वजह से शहर के अधिकतम तापमान में ३ डिग्री व न्यूनतम तापमान में २.२ डिग्री की गिरावट हुई। शहर का अधिकतम तापमान ३४.९ डिग्री व न्यूनतम तापमान २६.६ डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने जिले में गरज चमक के साथ बौछार, हल्की बारिश या आंधी-तूफान की आशंका जताई है।

हरदा. जिले में शनिवार दोपहर बाद प्री मानसून गतिविधियां सक्रिय रहीं। लगातार दूसरे दिन सुबह से घने बादल छाए रहे। तेज हवा चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई। बीते दो महीने से लगातार तेज गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने शनिवार शाम राहत मेहसूस की। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा बारिश हुई। सिराली, दुलिया सहित आसपास के गांवों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। रहटगांव में दोपहर साढ़े 3 बजे से 5 बजे तक बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत मेहसूस की। भादूगांव, टेमागांव व आसापास के गांवों में भी दोपहर बाद बारिश हुई। आलमपुर व बहरागांव सहित अन्य गांवों में आधा घंटा तेज पानी बरसा।

Published on: