होशंगाबाद

नए साल में नए लुक में कुछ इस तरह दिखेगा रेलवे स्टेशन

स्टेशन को नया लुक देने के लिए जारी है कवायद

2 min read
Railway station will look new in new year

होशंगाबाद। नए साल की शुरुआत से ही शहर का रेलवे स्टेशन नए लुक में नजर आएगा। स्टेशन के प्रवेश द्वार सुंदर बनाने स्टेशन को मॉडल लुक दिया जा रहा है। इसे लेकर रेलवे ने तैयारियों पूरी कर ली है। १९ जनवरी को जीएम के दौरे के पहले काम पूरा होना है। प्लेटफार्म २ के आउटर में फव्वारा और सामने की दीवारों को पेंट कराया जा रहा है।

विद्युत कार्यालय बनाया
स्टेशन में विद्युत कार्यालय बनाया गया है। इससे प्लेटफार्म कि विद्युत व्यवस्था को आसानी से व्यवस्थित की जा सकेगी। प्लेटफार्म में कार्यालय होने के बाद यात्री भी किसी भी तरह की समस्या होने की स्थिति में संबंधित विभाग में तुरंत संपर्क कर सकेंगे।

बाहर स्टील रैलिंग से बनेंगा लुक
प्लेटफार्म २ से बाहर आने के लिए नई स्टील रैलिंग लगाई जा रही है। इससे विकलांगों को किसी भी तरह कि परेशानी नहीं होगी। इसके साथ प्लेटफार्म के बाहर के क्षेत्र को नया लुक मिल सकेगा। इसके साथ ही सामने फुहारा शुरू किया जा रहा है। जिससे स्टेशन का सौंदर्य बढ़ेगा।

रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा एक जनवरी से
होशंगाबाद. नए साल में होशंगाबाद को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे ने एक जनवरी से होशंगाबाद रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस दिन से यह वाई फाई जोन में शामिल हो जाएगा। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि एेसे यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है जो इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए होशंगाबाद स्टेशन को भी वाई फाई जोन में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे की कोशिश है कि एक जनवरी से यह सुविधा यात्रियों को मिलने लगे। इस कारण काम की गति बढ़ाई गई है।
सात सिस्टम लग रहे स्टेशन पर : वाई फाई के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर तीन रैक और प्लेटफार्म नंबर दो पर चार रैक लगाए जा रहे हैं। बाक्सनुमा सिस्टम में एक्सेस स्विच होते हैं जिससे वाई फाई की स्पीड मिलती है।

Published on:
31 Dec 2017 04:01 pm
Also Read
View All