
होशंगाबाद। सावन भगवान शिव का अतिप्रिय माह है। इस दौरान पूजा करने ने हर मनोकामना की पूर्ति होती है। सावन सोमवार के दिन पूजा का विशेष महत्व है। यदि इस दिन सही विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाए तो जरूर मनोकामना की पूर्ति होती है।
ऐसे करें पूजा
- सोमवार के व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। दैनिक कार्यों से निवृत होकर नहा धोकर शुद्ध सफ़ेद रंग के कपडे पहनने चाहिए। भगवान शिव की पूजा यदि घर में करनी हो तो पूजा का स्थान साफ करके गंगाजल छिड़क कर शुद्ध कर लेना चाहिए।
- इसके बाद शिव जी की मूर्ती या तस्वीर को स्थापित करके साफ आसन पर बैठ कर पूजा करनी चाहिए। घर में सिर्फ पारद या नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। बाहर मंदिर में पूजा करने जाना हो तो पूजा का सामान ढक कर ले जाना चाहिए।
- संभव हो तो मंदिर में भी शुद्ध आसन पर बैठ कर पूजा करनी चाहिए। पूजा करते समय आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।
शिव पूजा की सामग्री
जल कलश
गंगा जल
कच्चा दूध
दही
घी
शहद
चीनी
केसर
वस्त्र
चन्दन रोली
मौली
चावल (अक्षत )
फूलमाला , फूल
जनेऊ
इत्र
बील पत्र
आंक , धतूरा
भांग
कमल गट्टा
पान
लौंग , इलायची , सुपारी
धूप , दीप , अगरबत्ती
माचिस
कपूर
फल
मेवा
मिठाई
नारियल
दक्षिणा के पैस
शिव पूजा की विधि
— पूजा के लिए सबसे पहले पूजा के सामान को यथास्थान रख दें ।
— अब भगवान शिव का ध्यान करके ताम्बे के बर्तन से शिव को जल से स्नान कराएँ ।
— गंगा जल से स्नान कराएं।
— इसके बाद दूध , दही , घी , शहद और शक्कर से स्नान कराएं। इनके मिश्रण से बनने वाले पंचामृत से भी स्नान करा सकते हैं।
— इसके बाद सुगंध स्नान के लिए केसर के जल से स्नान कराएं। जानिये असली केसर को पहचानने के तरीके।
— चन्दन आदि लगाएं।
— अब मौली, जनेऊ, वस्त्र आदि चढ़ाएँ।
— अब इत्र और पुष्प माला , बील पत्र आदि चढ़ा दें। बील पत्र 5 ,11 , 21 , 51 आदि शुभ संख्या में लें। बीलपत्र चढाने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
— आंकड़े और धतूरे के फूल चढ़ाएँ । शिव जी को सफ़ेद रंग अतिप्रिय है क्योकि ये शुद्ध , सौम्य और सात्विक होता है। आंकड़ा और धतूरा चढ़ाने से पुत्र का सुख मिलता है।
— वाहन सुख के लिए चमेली का फूल चढ़ाएं, धन की प्राप्ति के लिए कमल का फूल, शंखपुष्पी या जूही का फूल चढ़ाएँ , विवाह के लिए बेला के फूल चढ़ाए, मन की शांति के लिए शेफालिका के फूल चढाने चाहिए। पारिवारिक कलह से मुक्ति के लिए पीला कनेर का फूल चढ़ाएं।
— शिव जी की पूजा करते समय आपकी भावना शुद्ध और सात्विक होनी चाहिए ( जैसे शिव खुद है )
— अब धूप , दीप आदि जलाएं।
— अब फल मिठाई आदि अर्पित कर भोग लगाएं।
— इसके बाद पान , नारियल और दक्षिणा चढ़ाएँ।
— अब आरती करें।
— आरती के बाद क्षमा मंत्र बोलें। क्षमा मन्त्र इस प्रकार है
" आह्वानं ना जानामि, ना जानामि तवार्चनम, पूजाश्चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वर "
श्रद्धा पूर्वक इस प्रकार सावन के सोमवार को पूजा सम्पूर्ण करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर मनोरथ पूर्ण करते है।
इस दिन महामृत्युंजय , शिवसहस्र नाम , रुद्राभिषेक ,शिवमहिमा स्रोत ,शिवतांडव स्रोत या शिवचालीसा आदि का पाठ करना बहुत लाभकारी होता है।