होशंगाबाद

ऑल इंडिया रेस्क्यू प्रतियोगिता के लिए वेकोलि की दो टीमों का चयन

जोनल रेस्क्यू में पाथाखेड़ा रहा उपविजेता

2 min read
upvijeta
ऑल इंडिया रेस्क्यू प्रतियोगिता के लिए वेकोलि की दो टीमों का चयन

सारनी. वेकोलि पाथाखेड़ा में जोनल रेस्क्यू प्रतियोगिता हुई। जिसमें वेकोलि की आठ टीमों ने भाग लिया। यह पहला मौका था जब रेस्क्यू प्रतियोगिता भूमिगत खदान में हुई और निगरानी खान सुरक्षा निदेशालय नागपुर द्वारा की गई। नागपुर रिजन के खान सुरक्षा निदेशक मनीष जयसवाल मुख्य निर्णायक की भूमिका में रहे। वहीं खान सुरक्षा निदेशक के मंडल, डीडीएमस उमेश सावरकरनागपुर, विनोद रजक डीडीएमएस जबलपुर, राजेश्वर राव डीडीएमएस बिलासपुर, उम्मेद सिंह भट्टी एमओआईएल और वेकोलि के अधिकारी निर्णायक की भूमिका में रहे। खासबात यह रही कि इस वर्ष तवा-1 खदान में आयोजित प्रतियोगिता सुबह से शाम और अशासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा में देर रात तक चली। जोनल रेस्क्यू में पेंच क्षेत्र विजेता। माझरी, वणी नार्थ प्रथम उपविजेता और पाथाखेड़ा क्षेत्र को द्वितीय उपविजेता रहा। ऑल इंडिया रेस्क्यू प्रतियोगिता का आयोजन ईसीएल के सितारामपुर में 10 से 13 दिसंबर के बीच होगा। इस प्रतियोगिता के लिए वेकोलि की दो टीमों का चयन हुआ है। समापन समारोह में आर सुब्रमणियम उपमहानिदेशक खान सुरक्षा निदेशालय पश्चिमी अंचल नागपुर, पीएम प्रसाद निदेशक तकनीकी वेकोलि की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर पाथाखेड़ा महाप्रबंधक उदय कावले, वेकोलि मुख्यालय के महाप्रबंधक रेस्क्यू एसके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक संचालन मो. साबिर, यूनियन प्रतिनिधि समेत कोल कर्मी उपस्थित थे।

मतदाता जागरूकता के लिए दौड़ कल
सारनी. मतदान के लिए नपा द्वारा 24 नवंबर को 2 किेलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया है। सीएमओ सीके मेश्राम द्वारा बताया कि सीईओ के निर्देशानुसार मतदाता जागरुकता के लिए दौड़ का आयोजन सुबह 8 बजे रामरख्याणी स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ की जाएगी। मैराथन दौड़ स्टेडियम से प्रारंभ होकर शॉपिंग सेंटर, एफ टाइप कालोनी, यूतनियन बैंक, बाजार चौक, पुलिस थाना होते हुए पुन: रामरख्याणी स्टेडियम पहुंचेगी। जहां पर समापन होगा।
मैराथन दौड़ कल
बैतूल. जिला खेल और युवा कल्याण विभाग बैतूल द्वारा विधानसभा निर्वाचन २०१८ में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किए जाने के उद्देश्य से २१ नवंबर को सुबह ८ बजे से स्थानीय पुलिस ग्राउंड बैतूल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ मैकेनिक चौक, शनि मंदिर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से मुख्य डाकघर से होकर पुन: पुलिस ग्राउंड पर पहुंचेगी।

Published on:
23 Nov 2018 01:15 pm