होशंगाबाद

Mp election 2018: बीजेपी की उपेक्षा के बाद भरी बैठक में इस दिग्गज नेता की आंखों से झलके आंसू, देखें पूरा वीडियो

कहा: घुटकर मरने वालों में से नहीं, लड़ूंगा तो मैदान में, मरूंगा तो मैदान-ए-जंग में
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 3:28 PM IST
mp election
बीजेपी की उपेक्षा के बाद भरी बैठक में इस दिग्गज नेता की आंखों से झलके आंसू, देखें पूरा वीडियो

होशंगाबाद।भारतीय जनता पार्टी में बरसों रहकर पार्टी की सेवा करने वाले और राजनीति के अजय योद्धा बीजेपी के दिग्गज नेता सरताज सिंह की आंखों में आंसू आ गए। बताया जा रहा है कि सरताज सिंह की आंखें भाजपा के आला नेताओं द्वारा की जा रही उपेक्षा से भींग गई औऱ वे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भावुक होकर रोने लगे। उल्लेखनीय है बीजेपी ने राजनीति के इस दिग्गज नेता का बिना किसी ठोस कारण के टिकिट काट दिया है। टिकिट कटने के बाद से वे निरन्तर आला नेताओं के संपर्क में रहे ताकि उन्हें टिकिट कटने के सही कारण पता चल सके मगर आलाकमान ने उनकी अनदेखी कर दी। इसी से व्यवस्थित होकर आज उन्होने कांग्रेस से बढ़ रही निकटता के पहले अपने साथी कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के लिए सिवनीमालवा में बैठक बुलाई। जहाँ वे पार्र्टी नेतृत्व के रुख को याद करते हुए भावुक हो गए और रोने लगे। उन्होंने सिवनीमालवा में भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों से बोले मेैं घर बैठकर घुट घुटकर मरने वालों में से नहीं, लड़ूंगा तो मैदान में, मरूंगा तो मैदान-ए-जंग में।

Updated on:
8 Nov 2018, 3:28 PM IST
Published on: