व्यवस्था सुधारने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम का ज्ञापन, ज्ञापन के माध्यम से उठाई विभिन्न मांग
पिपरिया. सरकारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफमंगलवार को ब्लॉक नगर कांग्रेस के तत्वावधान में कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अस्पताल में रात्रिकालीन डॉक्टरों की अनुपलब्धता एवं सौ बिस्तर अस्पताल के लिए सामग्री उपलब्ध नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जताया।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि रात्रिकालीन चिकित्सक नियमित उपलब्ध नहीं रहने से शहर और गांव के लोग खासे परेशान होते है। अनेक बार समय पर उपचार नहीं मिलने से घायलों, मरीजों की असमय मौत हो चुकी है। डॉक्टर और स्टॉफ समय पर नहीं मिलने से अनेक बार नागरिकों की अस्पताल में झड़प हो चुकी है और शिकायतें थाने तक पहुंच चुकी। कांग्रेस ने कलेक्टर से मांग की है कि शहर में निजी अस्पताल में आपातकालीन उपचार अनिवार्य रुरूप से मिले, बिना डिग्रीधारी क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देते समय जिला कांग्रेस सचिव हरीश बेमन, युकां विधान सभा अध्यक्ष आदित्य पलिया, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हेमराज पटेल, धमेन्द्र सिंह नागवंशी, मंगल सिंह पटेल, दिनेश पटेल, रामनाथ रघुवंशी,मनोहर नागवंशी,राज सोनिया,भूपे्रनद्र साहूे, नीलेश पराहित, महेन्द्र सराठे,शरीफ खान सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।
गंभीर मामले होते है रैफर
सरकारी अस्पताल में स्टॉफ, विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव के कारण अक्सर गंभीर केस प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिए जाते है। प्रसव पीडि़त महिलाओं के परिजन खासे परेशान होते हैं। दुर्घटनाओं में गंभीर घायलों को अस्पताल में मौके पर एक्सरे की सुविधा तक नहीं मिल पाती है।
पूरा नहीं हुआ सीएमएचओ का आश्वासन
सौ बिस्तर अस्पताल के लिए पिछले दिनों अस्पताल निरीक्षण के लिए आए सीएमएचओ दिलीप कटैलिया ने कहा था कि 30 दिसंबर तक सभी आवश्यक सामग्री अस्पताल को मुहैया हो जाएगी लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ नया साल आ गया है। अस्पताल में जरुरी सामग्री लंबे समय से उपलब्ध नहीं है। अनेक बार पट्टी तक नहीं रहती ड्रेसर बेड शीट फाड़कर उपयोग करते हैं।