होशंगाबाद

ऐसा क्या हुआ जो सरे बाजार युवती ने कर दिया दे दनादन

युवती ने बाजार में युवक की ऐसी पिटाई करी, जिसे देखने वाले भी दंग रह गए ।

less than 1 minute read
ऐसा क्या हुआ जो सरे बाजार युवती ने कर दिया दे दनादन
ऐसा क्या हुआ जो सरे बाजार युवती ने कर दिया दे दनादन

होशंगाबाद. एक युवती को साइड नहीं देना बाइक सवार को काफी महंगा पड़ गया, युवती ने गुस्से में आकर बाइक सवार की सरे बाजार पिटाई कर दी, इस दौरान उसकी शर्ट भी फट गई और वह कुछ बोल भी नहीं पाया, यह मामला राह चलते सभी देख रहे थे, लेकिन कोई मामले को शांत करने के लिए आगे नहीं आया।


दरअसल बाइक सवार को युवती की कार को साइड नहीं देना भारी पड़ गया, युवती ने आक्रोशित होकर कार से उतरते ही दे दनादन शुरू कर दिया, देखते ही देखते लोगों की भीड़ भी लग गई, लेकिन कोई बीच बचाव करने या मामले को शांत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था, जिससे बाजार में जाम भी लग गया, युवती द्वारा मारे जाने पर इस व्यक्ति की शर्ट भी फट गई थी।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर- कहीं आपका बिजली बिल...
यह घटना ओवरब्रिज तिराहे से लेकर मुल्लाजी पेट्रोल पंप वाली सड़क पर गैरज लाइन के समीप की है, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले की पीडि़त ने शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है। वहीं पुलिस की ओर से भी कोई एक्शन नहीं आया, जिस कार को युवती चला रही थी वह भोपाल के किसी एडवायजरी प्रायवेट कंपनी के संचालक की बताई जा रही है।

Published on:
03 Oct 2021 04:47 pm