होशंगाबाद

दरिंदों ने विक्षिप्त महिला के हाथ-पैर बांध कर पहले लूटी इज्जत, फिर उतारा मौत के घाट

नग्न हालत में मिली लाश, मुंह में ठूंस दिया था कपड़ा

2 min read
The murder of a mad woman after rape

इटारसी। कुछ बदमाशों ने एक विक्षिप्त महिला के साथ दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी। बुधवार सुबह इटारसी मुल्ला शाह बाबा की मजार के पास एक महिला का शव मिला है। जिसमें हाथ पैर उसी के पकड़ों से बंधे मिले साथ ही मुंह में भी कपड़ा ठूंस दिया गया है। घटनास्थल से ही प्रतीत हो रहा है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। जानकारी के अनुसार मजार के पास सुबह कुछ लोगों ने उक्त महिला का शव देखा, जिसकी जानकारी लोगों सहित पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव शिनाख्ती के लिए लोगों से पूछताछ शुरु की। इसमें पता चला है कि महिला विक्षिप्त थी, वह इसी क्षेत्र में घूमती रहती थी, पिछले कुछ दिनों से वह दिखाई नहीं दे रही थी। त्योहार के ठीक पहले इस तरह की घटना की लोग खूब निंदा कर रहे हैं। लोगों के अनुसार इस तरह की घटनाओं पर रोक लगना चाहिए।

उसी के कपड़ों से गला घोंटा
महिला के शव के देखकर प्रतीत हो रहा है कि दरिदों ने महिला के कपड़ों से ही उसके हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। बाद में उसी के कपड़ों गला घोंटकर उसकी हत्या कर ही।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से वारदात के संबंध में जानकारी ली। लोगों के अनुसार महिला विक्षिप्त थी इसलिए उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

इधर, दुष्कर्म के बाद छात्रा के हाथ-पैर बांधकर पटरी पर छोड़ा था
बैतूल. पिछले दिनों कुछ बदमाशों ने बैतूल में एक छात्रा को अपनी हवस का शिकाय बनाया था। दुरचार करने के बाद युवक ने छात्रा को बरसाली में पटरी के पास हाथ, पैर बांधकर छोड़ दिया। मौसी के आने से छात्रा की जान बच सकी। युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बैतूलबाजार थाना के एसआई ओपी यादव ने बताया कि ग्राम सोमलापुर निवासी छात्रा पहले अपनी मौसी लाखापुर के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। इस दौरान उसकी पहचान गांव के ही २३ वर्षीय संतोष उइके से हो गई। इसके बाद छात्रा अपनी दूसरी मौसी के घर परसोड़ा आ गई। छात्रा ४ अक्टूबर को बैतूल आई थी। यहां से बस से वापस हुई। परसोड़ा जाने के लिए परतापुर उतरी थी। यहां से घर पैदल जा रही थी। इस दौरान संतोष अपने दोस्त नवल सिंह उभारिया के साथ बाइक से आया। नवल सिंह बैतूल में रहकर सिक्यूरिटी गार्ड का काम करता है। दोनों छात्रा को बैठाकर ग्राम बरसाली में स्कूल के पीछे जंगल में ले गए। नवल ने दोनों को यहां पर छोड़ दिया और वापस आ गया। छात्रा के साथ संतोष ने दुराचार किया। इसके बाद ०५ अक्टूबर को नवल के घर बैतूल लाया और फिर रात में बरसाली स्कूल के पीछे जंगल ले गया। एक बार फिर छात्रा के साथ दुराचार किया।
दुराचार करने के बाद संतोष ने छात्र का मुंह और हाथ रुमाल से बांध दिया। छात्रा को बरसाली स्टेशन के पास पटरी पर तीन बजे रात में ले गया। छात्रा को उसकी मौसी को फोन लगाने के लिए कहा। संतोष ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। मौसी के आने पर संतोष फरार हो गया। छात्रा ने अपनी मौसी के साथ बैतूलबाजार थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर दोनों आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि संतोष रेलवे में कर्मचारी है। पिता की नौकरी वीआरएस के बाद उसे मिला है। संतोष का कहना है कि छात्रा से उसके प्रेम संबंध थे। दुराचार नहीं किया है।

Published on:
18 Oct 2017 12:31 pm
Also Read
View All