होशंगाबाद

युवक पड़ोसी की लड़की पर रखता था गलत नजर, पिता से विवाद होने पर कर दी हत्या

पड़ोसी ने हंसिए से किया हमला, गांजे के नशे में रहता था आरोपी

2 min read
युवक पड़ोसी की लड़की पर रखता था गलत नजर, पिता से विवाद होने पर कर दी हत्या

इटारसी। युवक ने अपने ही पड़ोसी को मौत के घाट उतार दिया। घटना गुरू वार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास बिछुआ गांव की है। जहां एक युवक ने पड़ोसी की हत्या कर दी। हत्या आरोपी ने हसिए से किया। जानकारी के अनुसार आरोपी मृतक की पत्नि पर बुरी नजर रखता था। पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण भी यहीं है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रामपुर थाना के अंतर्गत मिडिल स्कूल के पास रहने वाले सुभाष पिता मिश्रीलाल घोषी उम्र 48 वर्ष पर पड़ोस में रहने वाले करिया उर्फ गोपाल पिता मन्नूलाल कहार ने हसिया से हमला कर दिया। आरोपी ने हसिया सुभाष की गर्दन पर दायीं ओर मारा। वार होते ही मौके पर ही सुभाष गिरा तो उठ नहीं पाया और मौत हो गई। हत्या करने के बाद फरार आरोपी ने बाबई थाने में सरेंडर कर दिया है।

यह है पूरा घटनाक्रम
दोपहर में डेढ़ वजह के आसपास सुभाष घोसी अपनी पत्नी के साथ कुएं से पानी लाकर गायों को पिला रहा था। इसी आरोपी गोपाल स्वयं के घर के सामने सुबह से ही बैठा हुआ था। वह अचानक आया और गालियां देने लगा और विवाद बढऩे पर उसने हसिया से सुभाष की गर्दन पर हमला कर दिया।

परिजनों ने नहीं था कोई विवाद
मृतक के परिजनों ने बताया कि कोई विवाद नहीं था। इधर आरोपी की बहन ने भी बताया कि कोई विवाद नहीं था। आरोपी बहन के अनुसार पिछले कई दिनों से उसका भाई गोपाल घर में रहता था और गांजा लेने भर रोज जाता था इसके बाद वह पूरे समय घर में ही रहता है। इधर हत्या का कारण यह सामने आया है कि आरोपी मृतक की पुत्री पर बुरी निगाह रखता था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने हत्या की है।

इनका कहना है....
दोपहर में हसिया से हमला करके हत्या की गई है। आरोपी मृतक की पुत्री पर बुरी निगाह रखता था इसी वजह से उसने हत्या की है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
नागेश वर्मा, थाना प्रभारी रामपुर

Published on:
26 Mar 2020 08:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर