
होशंगाबाद- मौसम विभाग ने पहले निसर्ग चक्रवात की वजह से दो दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की थी। विभाग की चेतावनी खत्म होने के पहले ही शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। हालांकि शाम को शहर में कुछ देर धूल भरी आंधी चली। दिन में धूप निकलने से जिले के अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। पचमढ़ी के अधिकतम तापमान में भी एक दिन में 8 डिगी की बढा़ेत्तरी दर्ज की गई। दिन के तपमान में इजाफा होने से ठंड भी कम हो गई। हालांकि मौसम विभाग जिले में जल्द ही प्रीमानसून गतिविधियां शुरू होने की बात कह रहा है। विभाग ने जिले में हल्की बारिश के साथ ही आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।
पचमढ़ी में 3 डिग्री न्यूनतम तापमान
शुक्रवार को पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट हुई। तापमान में फेरबदल के बाद जिले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।
इनका कहना है
शुक्रवार को तूफान की दिशा थोड़ी बदल गई जिससे मौसम साफ हो गया। हालांकि अभी आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
डीएस गौर, मौसम वैज्ञानिक