होशियारपुर

युवती का अश्लील वीडियो बनाया, गेस्ट हाउस के बाहर काटा हंगामा

पंजाब के जालंधर की घटना, पुलिस ने लिए बयान, कार्रवाई का आश्वासन दिया
less than 1 minute read
punjab police
अश्लील वीडियो बनाने पर हंगामा करती युवती।

जालंधर। पंजाब में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। गेस्ट हाउस में किराए पर रह रही एक युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। अब उसे धमकी दे रहे हैं कि उनकी बात मान नहीं तो अश्लील वीडियो वायरल करके बदनाम कर दंगे। फोन कर रहे हैं। परेशान महिला ने गेस्ट हाउस के बाहर जमकर हंगामा काटा।

बदनाम करने का प्रयास

कहानी कुछ इस तरह है- लॉकडाउन के दौरान जालंधर में एक युवती एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर रह रही थी। इसी दौरान न जाने कैसे गेस्ट हाउस के सामने वाले एक अन्य गेस्ट हाउस के लोगों ने उसकी कुछ न्यूड वीडियो और न्यूड फोटो शूट कर लिया। इसी वीडियो और फोटो का हवाला देकर गेस्ट हाउस के लोगों ने उसे बदनाम करने की कोशिश की।

दो घंटे तक ऐलान

ब्लैकमल करने की नीयत से एक युवक ने फोन किया तो युवती आपे से बाहर हो गई। वह गेस्ट हाउस के सामने आ गई। हंगामा करने लगी। करीब दो घंटे तक युवती ऐलान देती रही। कोई बाहर निकलकर नहीं आया। हंगामे के सूचना मिली तो थान नंबर-तीन की पुलिस मौके पर आ गई। युवती ने पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
14 Aug 2020 06:51 pm