5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident In Punjab : सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत, अस्पताल में तड़प रहा है घर का चिराग

Accident : भुंगा थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस कार और कार चालक की शिनाख्त करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
Google source verification

पंजाब के होशियारपुर में अड्डा भुंगा के निकट सोमवार रात एक कार के एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने की दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश से देवी चिंतपूर्णी का दर्शन कर लौट रहे जिंदर सिंह (50) को अड्डा भुंगा से उनका बेटा संदीप (23) और भाई मंगल सिंह (48) मोटर साइकिल पर घर ले जा रहे थे कि रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिंदर सिंह और मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। संदीप को होशियारपुर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।भुंगा थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस कार और कार चालक की शिनाख्त करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।