मौसम विभाग ने 12 राज्यों में 23 नवंबर को बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।