उत्सव का आनंदशहर के गब्बुर गली स्थित बाबा रामदेव भवन में बाबा रामदेव बाल सत्संग सुधा की ओर से फूलों की होली का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक भजनों और होली गीतों की मधुर धुनों के बीच फूलों से होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। सांस्कृतिक परंपराओं से जोडऩे का संदेशबाबा […]
उत्सव का आनंद
शहर के गब्बुर गली स्थित बाबा रामदेव भवन में बाबा रामदेव बाल सत्संग सुधा की ओर से फूलों की होली का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक भजनों और होली गीतों की मधुर धुनों के बीच फूलों से होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया।
सांस्कृतिक परंपराओं से जोडऩे का संदेश
बाबा रामदेव बाल सत्संग सुधा के वरिष्ठ सदस्य बालकृष्ण सराफ ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को सांस्कृतिक परंपराओं और भक्ति भाव से जोडऩे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने राधा-कृष्ण एवं भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद बच्चों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली की खुशियां साझा कीं। वातावरण भक्ति, उत्साह और आनंद से सराबोर हो गया। इस अवसर पर बच्चों ने फूलों की होली के साथ-साथ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दीं।
भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा वातावरण
कार्यक्रम के दौरान बच्चों पर फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा परिसर रंगों और खुशियों के माहौल में डूब गया। भजनों और होली गीतों की गूंज के बीच बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और सभी के चेहरे पर खुशी साफ झलकती नजर आई। इस अवसर पर बाबा रामदेव बाल सत्संग सुधा के वरिष्ठ सदस्य बालकृष्ण सराफ, राजेश रावल, बस्तीमल रावल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।