
विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम का उद्देश्य मंच पर होने वाली प्रस्तुतियों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा प्रतिभागियों का अंतिम चयन करना रहा। इस अवसर पर मोटिवेटर एवं निर्णायिका सिद्धि जैन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दिए तथा विभिन्न प्रस्तुतियों के लिए अंतिम चयन भी किया। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। रविवार को आयोजित अभ्यास सत्र में नृत्य, गायन, भाषण सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रिहर्सल कराया गया।
दीं आकर्षक प्रस्तुतियां
इस दौरान दिव्या, रानी, कीर्ति, करुणा, नेतल, निर्मला, पूनम, खुशबू, मोहित, श्रीहान, सान्वी, प्रियल, उर्वी सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं में मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
पदाधिकारी एवं अभिभावक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में राजपुरोहित समाज हुब्बल्ली के अध्यक्ष भूरसिंह पटाऊ एवं उपाध्यक्ष शैतान सिंह मायलावास ने निर्णायिका सिद्धि जैन का शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हरिसिंह बालेरा सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह 5 जुलाई को
गौरतलब है कि राजपुरोहित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 5 जुलाई (रविवार) को दोपहर 3 बजे श्री खेतेश्वर भवन, गब्बुर गली, हुब्बल्ली में किया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों की अंकतालिका (मार्कशीट) की प्रतिलिपि 30 जून तक नेशनल एंटरप्राइजेज, मगजी प्लाजा, जवली साल, हुब्बल्ली में जमा कराई जा सकती है।