25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारें बच्चे, संस्कारों से बनेगा उज्ज्वल भविष्य

अयोध्या से आईं कथावाचिका सुभद्रा कृष्ण ने बच्चों को श्रीराम के जीवन, अयोध्या की धार्मिक महत्ता और भारतीय संस्कारों की दी जानकारी
less than 1 minute read
Google source verification
हुब्बल्ली के बाबा रामदेव भवन में अयोध्या से आईं कथावाचिका सुभद्रा कृष्ण ने बच्चों को श्रीराम के आदर्शों और संस्कारों की जानकारी दी।

हुब्बल्ली के बाबा रामदेव भवन में अयोध्या से आईं कथावाचिका सुभद्रा कृष्ण ने बच्चों को श्रीराम के आदर्शों और संस्कारों की जानकारी दी।

भारतीय संस्कारों से जुड़ी प्रेरक जानकारी
हुब्बल्ली के गब्बुर गली स्थित बाबा रामदेव भवन में बाबा रामदेव बाल सत्संग सुधा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कारों से जुड़ी प्रेरक जानकारी दी गई। अयोध्या से पधारीं कथावाचिका सुभद्रा कृष्ण ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें अच्छे संस्कार अपनाने और श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।

श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंग सुनाए
सुभद्रा कृष्ण ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, अनुशासन, माता-पिता के प्रति सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। बच्चों को श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि बचपन में सीखे गए संस्कार व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। इसलिए पढ़ाई के साथ बच्चों का धर्म, संस्कृति और अच्छे आचरण से जुड़ाव भी जरूरी है।

व्यवहार में विनम्रता रखने की सीख
उन्होंने बच्चों को बड़ों का सम्मान करने, हमेशा सत्य बोलने, जरूरतमंदों की सहायता करने और व्यवहार में विनम्रता रखने की सीख दी। साथ ही अयोध्या की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

प्रतिभा का प्रदर्शन
कार्यक्रम में बाबा रामदेव बाल सत्संग सुधा के बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर बाबा रामदेव बाल सत्संग सुधा के संस्थापक सदस्य बालकृष्ण सराफ, पंडित जेठमल श्रीमाली, राजेश रावल, महेन्द्र सोलंकी सेन सहित सत्संग सुधा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बालकृष्ण सराफ और पंडित जेठमल श्रीमाली ने भी बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व की जानकारी दी।