हुबली

फूलों की होली से सजा रंग पंचमी का उत्सव: पुष्पवर्षा, राजस्थानी फाग और ब्रज की होली ने बनाया भक्तिमय माहौल

पारंपरिक संस्कृति, भक्ति और उत्सव का सुंदर संगमरंग पंचमी का पावन उत्सव मधुरा एस्टेट में फूलों की होली के रूप में भव्य एवं मनोहारी ढंग से मनाया गया। इस विशेष आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि होली पारंपरिक रंगों के बजाय बड़ी मात्रा में ताजे फूलों की पंखुडिय़ों से खेली ग फूलों की […]

less than 1 minute read
हुब्बल्ली के मधुरा एस्टेट में आयोजित फूलों की होली में पुष्पवर्षा के बीच आनंद लेते लोग तथा राधा-कृष्ण के वेश में कलाकार मनोहारी प्रस्तुति देते हुए।

पारंपरिक संस्कृति, भक्ति और उत्सव का सुंदर संगम
रंग पंचमी का पावन उत्सव मधुरा एस्टेट में फूलों की होली के रूप में भव्य एवं मनोहारी ढंग से मनाया गया। इस विशेष आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि होली पारंपरिक रंगों के बजाय बड़ी मात्रा में ताजे फूलों की पंखुडिय़ों से खेली ग फूलों की सुगंध और रंग-बिरंगी पंखुडिय़ों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय, सौंदर्यमय और आनंदमय बना दिया। आगंतुक अतिथियों का कंचन सिंघानिया एवं रमण सिंघानिया द्वारा किया गया। पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, भक्ति और उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला।

राजस्थानी फाग और लोकगीतों से की शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ चम्पालाल सोनी की हनुमान मंडली द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी फाग और लोकगीतों से हुआ। फागण के पारंपरिक गीतों और लोकधुनों ने उपस्थित लोगों में उत्साह और उल्लास का संचार कर दिया। मंडली की प्रस्तुति ने पूरे परिसर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

ब्रज की होली के गीतों पर मनोहारी प्रस्तुति
कलाकारों ने राधा-कृष्ण स्वरूप में ब्रज की होली के गीतों पर मनोहारी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन चरण में सोनिया निकेत सिंघानिया ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान फूलों की वर्षा के साथ भक्ति-संगीत की मधुर स्वर लहरियों ने ऐसा वातावरण रचा कि उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो उठे। कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उत्सव का आनंद लिया।

Published on:
08 Mar 2026 07:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर