हुबली

गांवों में दिखी होली की रंगत, एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं

रंगों की मस्तीधारवाड़ जिले के कुंदगोल तालुक के चिक्कनर्थी गांव में होली का पर्व हर्षोल्लास और रंगों की मस्ती के साथ मनाया गया। गांव में सुबह से ही उत्सव का माहौल नजर आया और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। गांव की गलियां रंगों से सराबोर […]

less than 1 minute read
धारवाड़ जिले के कुंदगोल तालुक के चिक्कनर्थी गांव में होली की मस्ती में सराबोर बच्चे।

रंगों की मस्ती
धारवाड़ जिले के कुंदगोल तालुक के चिक्कनर्थी गांव में होली का पर्व हर्षोल्लास और रंगों की मस्ती के साथ मनाया गया। गांव में सुबह से ही उत्सव का माहौल नजर आया और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। गांव की गलियां रंगों से सराबोर हो गईं। बच्चों ने समूह बनाकर ढोल की थाप और हंसी-खुशी के बीच होली खेली। इस दौरान आपसी भाईचारे और प्रेम का सुंदर दृश्य देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। बड़े-बुजुर्गों ने बच्चों को सुरक्षित और संयमित तरीके से त्योहार मनाने की सीख दी।

Published on:
03 Mar 2026 06:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर