अनियमितता या नकल बर्दाश्त नहींबल्लारी जिले में इस वर्ष 15,652 विद्यार्थियों ने पीयूसी तथा 23,271 विद्यार्थियों ने एसएसएलसी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर भयमुक्त एवं छात्र-हितैषी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। उपायुक्त नागेंद्र प्रसाद के. ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार […]
अनियमितता या नकल बर्दाश्त नहीं
बल्लारी जिले में इस वर्ष 15,652 विद्यार्थियों ने पीयूसी तथा 23,271 विद्यार्थियों ने एसएसएलसी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर भयमुक्त एवं छात्र-हितैषी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। उपायुक्त नागेंद्र प्रसाद के. ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर एक नामित अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और वेंटिलेशन जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थी बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें।
एसएसएलसी परीक्षा 18 मार्च से
एसएसएलसी परीक्षा 18 मार्च से 2 अप्रेल तक होगी। जिले की 326 स्कूलों के 23,271 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इनमें 19,722 नवीन अभ्यर्थी, 2,009 पुनर्परीक्षार्थी, 1,328 निजी उम्मीदवार और 212 निजी पुनर्परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा 65 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस अधीक्षक सुमन डी. पेननेकर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाएगा। परीक्षा अवधि में फोटोकॉपी एवं साइबर केंद्र बंद रहेंगे। प्रश्नपत्र लीक या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी व वेबकास्टिंग से निगरानी
जिला प्रशासन के नेतृत्व में सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। परीक्षा कक्षों और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों को हॉल टिकट दिखाकर केएसआरटीसी व सिटी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी।