हुबली

यहां महिला राज, यह महज संयोग ही, आयुक्त से लेकर अन्य प्रमुख पदों पर महिलाएं काबिज

बेलगावी नगर निगम
less than 1 minute read
Feature image

बेलगावी नगर निगम में सभी प्रमुख पदों पर महिलाएं काबिज है। वैसे शायद यह महज संयोग ही है। हालांकि महिलाएं ज्यादातर क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं और नौकरशाही उनमें से एक है। यह पहली बार है कि निगम में सभी प्रमुख पदों पर महिलाएं हैं।

पिछले कार्यकाल में महापौर व उप महापौर महिलाएं थीं
निगम के आयुक्त के पद पर पिछले दिनों शुभा बी. ने कार्यभार संभाला। अशोक डुडागुंती के तबादले के बाद आयुक्त का पद खाली था। कार्यभार संभालने के बाद शुभा ने कर वसूली में तेजी लाई और साइनबोर्ड पर कन्नड़ लागू करने को लेकर सख्त रुख अपनाया। शुभा के अलावा पूर्व में सविता कांबले फरवरी 2024 से महापौर के पद पर कार्यरत है। पिछले कार्यकाल में महापौर एवं उप महापौर दोनों पदों पर महिलाएं थीं।

उपायुक्त के पदों पर महिलाएं
लोकसभा चुनाव से पहले तबादला की गईं रेशमा तालिकोटी ने उपायुक्त (राजस्व) के तौर पर अपना कार्यभार फिर से संभाला। लक्ष्मी निप्पणिकर पिछले चार साल से उपायुक्त (प्रशासन) के पद पर हैं। निप्पणिकर का जनवरी में तबादला हुआ था, लेकिन छह महीने के भीतर ही उन्होंने फिर से कार्यभार संभाल लिया।

राजस्व अनुभाग में सबसे अधिक महिला कर्मचारी
निगम के राजस्व अनुभाग में सबसे ज्यादा महिला कर्मचारी हैं। कार्यालय प्रबंधक के आठ पद हैं और इनमें से तीन पदों पर महिलाएं हैं। आरएस नीलानवर, अंजना भजंत्री और एमटी बल्लारी कार्यालय प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अनुराधा तापसी सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

Updated on:
26 Oct 2024 06:38 pm
Published on:
26 Oct 2024 06:38 pm
Also Read
View All
हुब्बल्ली में जैन समाज की बड़ी सौगात, 11 जुलाई को होगा जीतो हुब्बल्ली गल्र्स एंड एजुकेशन सेंटर का लोकार्पण

पथमेड़ा में 29 जुलाई से होगा सुरभि हरिहर चातुर्मास आराधना महोत्सव, पहली बार गोशाला परिसर में होगा जगद्गुरु शंकराचार्य का चातुर्मास

गूंजा खेतेश्वर भवन: राजपुरोहित समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, चित्रकला और रंगारंग प्रस्तुतियों से यादगार बना समारोह

परदेश में परचम: गौसेवा को बनाया जीवन का संकल्प, तीन दशक से समाज को जोड़ रहे भैरूलाल जैन बन्दामूथा

प्रतिभा सम्मान समारोह से पहले गूंजा अभ्यास का उत्साह, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां