हुबली

कर्नाटक की 28 में से 17 लोकसभा सीटों पर महिला मतदाता पुरुष मतदाताओं से अधिक, घोषणा पत्रों में महिलाओं के लिए कई योजनाएं

पार्टियों का महिला मतदाताओं को लुभाने के जतन
less than 1 minute read
elections
Women Voters

कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटें हैं। खास बात यह है कि इन 28 सीटों में से 17 सीटों में महिला मतदाता पुरुष मतदाताओं से अधिक है। मतदाताओं के प्रतिशत के लिहाज से देखा जाएं तो सर्वाधिक महिला मतदाता उडुपी-चिकमगलूर लोकसभा क्षेत्र में हैं जहां 51.51 फीसदी महिला मतदाता है। यहां 8,10,362 महिला मतदाता है।

दोनों दलों का महिलाओं पर फोकस
महिलाओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों ने भी अपने घोषणा पत्रों में महिलाओं के लिए कई वादे किए हैं। इस बार यह भी देखा जा रहा है कि राजनीतिक दलों की सभाओं में महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंच रही है। भाजपा ने जहां मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरुकता पैदा करने पर बल दिया है। भाजपा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देना चाहती है। उधर कांग्रेस ने भी घोषणा पत्रों में महिलाओं के लिए लोक-लुभावन कई वादे किए हैं। कांग्रेस अपनी गारंटी योजनाओं के जरिए महिलाओं के करीब जा रही है। बढ़ती कीमतों को भुनाने की कोशिश कर रही है। महिलाएं अब स्वतंत्र निर्णय लेने लगी है। वे स्वतंत्र रूप से मताधिकार का प्रयोग कर रही है। ऐसे में राजनीतिक दल सीधे महिलाओं से संपर्क साध रहे हैं।

इन लोकसभा क्षेत्रों में महिला मतदाता 50 फीसदी से अधिक
उडुपी-चिकमगलूर में 51.51 फीसदी
मैसूर में 50.91 फीसदी
शिमोगा में 50.74 फीसदी
मांड्या में 50.71 फीसदी
कोप्पल में 50.69 फीसदी
तुमकुर में 50.67 फीसदी
बेल्लारी में 50.66 फीसदी
चामराजनगर में 50.56 फीसदी
कोलार में 50.53 फीसदी
रायचूर में 50.48 फीसदी
बागलकोट में 50.40 फीसदी,
चिक्कबल्लापुर में 50.32 फीसदी
हासन में 50.21 फीसदी
बेलगाम में 50.19 फीसदी,
दक्षिण कन्नड़ में 51.17 फीसदी
चित्रदुर्ग में 50.13 फीसदी
दावणगेरे में 50.09 फीसदी

Updated on:
28 Apr 2024 06:15 pm
Published on:
28 Apr 2024 06:15 pm
Also Read
View All
हुब्बल्ली में जैन समाज की बड़ी सौगात, 11 जुलाई को होगा जीतो हुब्बल्ली गल्र्स एंड एजुकेशन सेंटर का लोकार्पण

पथमेड़ा में 29 जुलाई से होगा सुरभि हरिहर चातुर्मास आराधना महोत्सव, पहली बार गोशाला परिसर में होगा जगद्गुरु शंकराचार्य का चातुर्मास

गूंजा खेतेश्वर भवन: राजपुरोहित समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, चित्रकला और रंगारंग प्रस्तुतियों से यादगार बना समारोह

परदेश में परचम: गौसेवा को बनाया जीवन का संकल्प, तीन दशक से समाज को जोड़ रहे भैरूलाल जैन बन्दामूथा

प्रतिभा सम्मान समारोह से पहले गूंजा अभ्यास का उत्साह, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां