इंडियन रीजनल

स्नैक्स में ट्राय करें पोहा कटलेट

ईवनिंग स्नैक्स तो रोजाना ही कुछ न कुछ नया और चटपटा मांगा जाता है।

2 min read
Mar 01, 2018
poha cutlet

ईवनिंग स्नैक्स तो रोजाना ही कुछ न कुछ नया और चटपटा मांगा जाता है। बच्चे हों या बड़े, शाम की इस छोटी छोटी भूख के आगे सब पस्त हो जाते हैं। अगर आपके घर में भी हर शाम यही होता है तो आज हम आपको एक यमी ईवनिंग स्नैक रेसिपी बताने जा रहे हैं। पोहा कटलेट बहुत ही टेस्टी रेसिपी है और यह झटपट तैयार हो जाते हैं। आप चाहें तो इसके लिए पहले से भी तैयारी करके रख सकते हैं। यहां पढ़ें पोहा कटलेट की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

सब्जियों से हो गए हैं बोर तो बनाएं टमाटर सालन

पोहा - 1 कप
उबले आलू - 2
नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
ब्रेड - 3
मैदा - 2 टेबल स्पून
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम

विधि -

सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर भिगो लीजिए, 5 मिनिट में पोहा भीगकर तैयार हो जाएंगे। आलू छील कर कद्दूकर लीजिये या चमचे से अच्छी तरह मैस कर लीजिए।

मैस्ड आलू में भीगे हुए पोहा मिलाइए, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, आधा छोटी चम्मच नमक और हरा धनिया मिला डाल कर, सारी चीजें को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिए। मिश्रण को हाथ से मिलाते हुए आटे की तरह गूंथ कर तैयार कर लीजिए। कटलेट बनाने के लिए मिश्रण तैयार है।

मैदा को 1/4 कप पानी डालकर, गुठलियों रहित पतला घोल बना लीजिए। बचा हुआ नमक और काली मिर्च डाल कर मिला दीजिए।

ब्रेड को तोड़कर मिक्सर में डालकर पीस लीजिए, ब्रेड का चूरा तैयार है। कटलेट के तैयार मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण एक नीबू के बराबर निकालिए और हाथ से गोल आकार देकर, दबाकर गोल कटलेट का आकार दीजिए, बने हुए कटलेट को मैदा के घोल में डिप कीजिए, घोल से निकाल कर ब्रेड के चूरा में लपेट कर, हाथ से चारों ओर थोड़ा दबाकर, (ताकि ब्रेड का चूरा कटलेट पर अच्छी तरह चिपक जाए) प्लेट में रखिए।

सारे मिश्रण से इसी प्रकार कटलेट बनाकर रख लीजिए। कटलेट को 15 मिनिट के लिए एसे ही रहने दीजिए कटलेट सैट हो जाएंगे।

कटलेट को डीप फ्राई या सैलो फ्राई किसी भी तरह तला जा सकता है। सैलो फ्राई करने के लिए समतल कढ़ाई या तवे पर 2-3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिए (कढ़ाई या तवा नान स्टिक हो तो अच्छा है), तेल गरम होने के बाद, जितने कटलेट एक बार में कड़ाई में आ जाए, सिकने के लिए लगा दीजिए। तेल कम लग रहा हो तो थोड़ा तेल कटलेट के ऊपर डाल दीजिए।

धीमी आग पर कटलेट को पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिए। सारे कटलेट इसी तरह से सेक कर निकाल लीजिए। क्रिस्पी और स्वादिष्ट पोहा कटलेट तैयार हैं, पोहा कटलेट को हरे धनिए की चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

होली स्पेशल : मेहमानों को सर्व करें मसाला चना व कचौरी
Also Read
View All