इंदौर

इंदौर में 3722 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 153 लोगों की मौत

शुक्रवार को इंदौर में 35 नए मरीज मिले, जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई
less than 1 minute read
Jun 06, 2020
Cycling laborers killed from Corona, 16th in the city
Cycling laborers killed from Corona, 16th in the city

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3722 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 153 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। शुक्रवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1048 सैंपल प्रात्त हुए और 35 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 81 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 2324 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है।


8996 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को प्रदेश में 234 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 8996 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 384 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 5878 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2734 है।

Published on:
06 Jun 2020 08:29 am