
इंदौर. लोकसभा चुनाव का डर प्रशासन में दिखने लगा है। लोकसभा चुनाव के लिए रविवार या सोमवार को आचार संहिता लगने की बात कही जा रही है। चुनाव के पहले विकास कार्य तेज करने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को लगभग 5० करोड़ रुपए से ज्यादा के कामों के दो दर्जन से ज्यादा टेंडर जारी किए हैं। निगम मार्केट विभाग ने निगम की दुकानों के लिए टेंडर जारी किए थे, लेकिन इसमें काफी कम दर आने पर गुरुवार को निरस्त कर दिए थे। अब एक बार फिर इन सभी दुकानों के रिटेंडर की प्रक्रिया शुरू कर टेंडर जारी कर दिया।
इन कामों के हुए टेंडर
- रामबाग में समर्थ मठ के सामने, बियाबानी भिलटदेव मंदिर के सामने, धन्वंतरिनगर, वैशालीनगर, परस्परनगर में प्रवेश द्वार।
- एआइसीटीएसएल के माध्यम से शहर के ट्रैफिक के लिए इंटीग्रेटेड सर्विलांस सिस्टम तैयार करने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति।
- स्मार्ट सिटी के तहत वीर सावरकर मार्केट में पीपीपी मॉडल पर पार्किंग निर्माण।
- स्मार्ट सिटी के अंतर्गत एमटी क्लॉथ मार्केट में पार्किंग निर्माण।
- मुकेरीपुरा मस्जिद के पास शासकीय उन्नत स्कूल पर पार्किंग।
- खजराना गणेश मंदिर में पार्किंग।
- जल यंत्रालय और ड्रेनेज विभाग द्वारा शहर में 46 स्थानों पर किए जाने वाले ड्रेनेज लाइन संबंधी काम।
- सीवरेज लाइन सफाई और उनके संंचालन के साथ ही टूटी लाइन सही करने के लिए 7.87 करोड़ का टेंडर जारी किया है।
- शहर में अलग-अलग जगह 100 सेनेटरी नैपकिन वेंङ्क्षडग मशीनों की स्थापना और 3 साल के मेंटेनेंस के लिए टेंडर जारी किया गया है।
- यशवंत सागर, लिंबोदी, भौंरासला और खजराना तालाब में मछलियों के शिकार के लिए टेंडर।