इंदौर

भाजपा संगठन की नई गाइडलाइन…’35 से अधिक उम्र का न हो अध्यक्ष’

MP News: संगठन ने तय किया है कि युवा मोर्चा में 35 साल से कम उम्र का अध्यक्ष बनाया जाए। चौंकाने वाली बात ये है कि दावेदार अब एक-दूसरे के जन्म की कुंडली बनाने में जुटे हुए हैं।
2 min read
May 15, 2026
MP BJP
MP BJP - File PIC

MP News: भाजयुमो जिला इकाई के अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर प्रदेश संगठन ने उम्र का पैमाना बना दिया है। जिला भाजपा अध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि वे 35 साल से कम उम्र वालों के नाम पैनल में भेजे। इस बात का खुलासा होते ही युवा मोर्चा में एक नई जंग छिड़ गई है। दावेदार एक-दूसरे के सर्टिफिकेट तलाश रहे हैं जिसके लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। दस्तावेज मिलने पर इंदौर तो ठीक भोपाल तक भेजने की कार सेवा भी हो रही है।

अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने पिछले दिनों प्रदेश भाजपा की बैठक ली थी जिसमें सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के जिला इकाई से मंडल तक जल्दी गठन करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद सभी अध्यक्ष व संयोजकों ने भाजपा के जिला अध्यक्षों से पैनल मांग ली है। ये खबर लगने के बाद इंदौर में युवा मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज हो गई है तो दावेदारों में एक-दूसरे को निपटाने की रणनीति पर काम भी शुरू हो गया है। कुछ दावेदारों का हथियार उम्र का क्राइटेरिया हो गया है।

शुरुआत मतदाता सूची से

संगठन ने तय किया है कि युवा मोर्चा में 35 साल से कम उम्र का अध्यक्ष बनाया जाए। चौंकाने वाली बात ये है कि दावेदार अब एक-दूसरे के जन्म की कुंडली बनाने में जुटे हुए हैं। शुरुआत मतदाता सूची से की जा रही है जिसके आधार पर जन्म तारीख का पता लगाने का प्रयास हो रहा है। उसके बाद स्कूल से दसवीं की मार्कशीट तो कुछ आधार भी तलाश रहे है। आर्थिक रूप से सक्षम दावेदारों के तो पासपोर्ट भी निकालने जा रहे हैं।

इसके लिए पुराने दोस्त जो वर्तमान में दुश्मन हो गए हैं उसकी भी मदद ली जा रही है। कुछ विवादित मामलों को भी निकाल रहे हैं। मजेदार बात ये है कि सारा बायोडाटा बनाकर इंदौर नगर से लेकर भोपाल तक भेजा जा रहा है। ऐसी कार सेवा की जा रही है कि विरोधी दावेदार के बचने की कोई गुंजाइश ना बचे।

मेंदोला पर है सबकी निगाह

भाजयुमो नगर अध्यक्ष को लेकर विधायक रमेश मेंदोला की विशेष रुचि है। देखा जाए तो सबसे ज्यादा दावेदार उनके समर्थक ही हैं। दिन-रात साथ में घूमने वाले अक्षत चौधरी बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। उनके रिश्ते प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर से भी अच्छे हैं। पैनल में नाम जाने पर वे आखिरी समय पर मदद कर सकते हैं। इसके अलावा रोहित चौधरी व निक्की राय लंबे समय से दो नंबर विधानसभा और मोर्चा के लिए काम कर रहे है। दोनों ही मजबूत दावेदार है जिन पर वे दाव खेल सकते हैं।

Updated on:
15 May 2026 03:21 pm
Published on:
15 May 2026 03:21 pm