इंदौर

चुनावी सरगर्मी : अब कांग्रेस बांटेगी मास्क और सैनिटाइज़र, मैदान में उतरी भाजपा

कोरोना से बचाव के लिए अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों जनजागरण अभियान चलाने की तैयारी में हैं। इसे उपचुनाव की सरगर्मी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jun 2020, 12:35 AM IST
news
चुनावी सरगर्मी : अब कांग्रेस बांटेगी मास्क और सैनिटाइज़र, मैदान में उतरी भाजपा

इंदौर/ मध्य प्रदेश में अब कोरोना वायरस नियंत्रण में आने लगा है। हालांकि, प्रदेश में संक्रमण के अब तक मौजूदा मामले 10 हज़ार के पार जा पहुंचे हैं। प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सबसे संक्रमित शहरों में से एक इंदौर ( corona virus in indore ) में कोरोना से बचाव के लिए अब कांग्रेस ( Congress ) और बीजेपी ( BJP ) दोनों जनजागरण अभियान चलाने की तैयारी में हैं। इसे उपचुनाव की सरगर्मी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इसी के चलते अब कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संक्रमण को लेकर जागरुकता अभियान चलाएंगे। कांग्रेसी लोगों को समझाएंगे कि अपना ख्याल खुद कैसे रखें, सरकार के भरोसे न रहें। वहीं, बीजेपी भी अब लोगों की सेवा के लिए सड़क पर उतर आई है।


विधान जीतू पटवारी ने लगाए केन्द्र और राज्य सरकार पर आरोप

कांग्रेस की ओर से किया जाने वाला जन जागरण अभियान सरकार के खिलाफ होगा। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर शहर के लोगों को 25 लाख मास्क (mask) बांटेगें। साथ ही वो लोगों को बताएंगे कि, उन्हें सरकार की मदद की आस नहीं रखना चाहिए, अब खुद संभलों। जैसे स्वस्च्छता की लड़ाई इंदौर के लोगों ने लड़ी और सफाई में नंबर-1 बनें। इसी तरह कोरोना के खिलाफ भी उन्हें अब खुद ही लड़ना होगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि, इंदौर में कोरोना के बिगड़े हालातों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन दोषी हैं, इसके बावजूद भी हम कोरोना से लड़ाई प्रशासन के साथ मिलकर लड़ेंगे।

कोरोना पर सियासत

उधर, बीजेपी ने भी शनिवार से शहर में जनजागरुकता अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी के सभी विधायक, सांसद और पदाधिकारी आज शहर के प्रमुख चौराहों पर तख्तियां लेकर खड़े हुए, जिसमें लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, मास्क लगाने और सेनेटाइजर का उपयोग करने की गई। साथ ही, इम्यून पॉवर बढ़ाने के लिए अपने खाने-पीने का ध्यान रखने के लिए कहा गया।

उपचुनाव का असर

देखा जाय तो इंदौर में कुछ दिन से कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। हालांकि, उपचुनाव की राजनीति जोर पकड़ने लगी है, जिसके चलते बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही कोरोना पर फोकस बनाने लगे है। पिछले दो महिने में राजनैतिक दलों ने जनता के प्रति इतनी फिक्र नहीं दिखाई जितनी अब देखी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि, संक्रमण के फैलाव के बीच लोगों की चिंता राजनीतिक दलों में दिखने का कारण कहीं न कहीं प्रदेश में होने वाले उपचुनाव हैं।

Updated on:
12 Jun 2020, 12:35 AM IST
Published on: