25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा-कांग्रेस में शुरु हुआ ट्वीट वॉर, अब कमलनाथ बोले- ‘ये ही लोग सबसे बड़े अधर्मी, पापी हैं’

अब पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शिवराज के ट्वीट पर जवाबी कार्रवाई की है। कुल मिलाकर तख्तापलट को लेकर मध्य प्रदेश में अब दिग्गज नेताओं के बीच ट्विटर वॉर शुरु हो गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 Jun 2020, 7:04 PM IST

news

भाजपा-कांग्रेस में शुरु हुआ ट्वीट वॉर, अब कमलनाथ बोले- 'ये ही लोग सबसे बड़े अधर्मी, पापी हैं'

भोपाल/ मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के तख्तापलट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक ऑडियो और बाद में जारी हुआ उसी का वीडियो वायरल होने से प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी चरम पर हैं। मौजूदा घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस अब राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कह रही है। इसी बीच सीएम शिवराज ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। हमारा धर्म तो यही कहता है। इसके बाद अब पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शिवराज के ट्वीट पर जवाबी कार्रवाई की है। कुल मिलाकर तख्तापलट को लेकर मध्य प्रदेश में अब दिग्गज नेताओं के बीच ट्विटर वॉर शुरु हो गया है, जिससे प्रदेश के सियासी गलियारों की सरगर्मी और बढ़ा दी है।


पढ़ें ये खास खबर- तख्तापलट पर मचे घमासान के बीच बोले शिवराज- 'पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है, हमारा धर्म तो यही कहता है'

कमलनाथ ने शिवराज के ट्वीट का दिया ये जवाब

सीएम शिवराज द्वारा ट्वीट किये जाने के बाद कमलनाथ ने भी Office Of Kamal Nath के ट्विटर पर लिखा कि, 'कुछ लोग खुद को बड़ा धर्म प्रेमी बताते हैं, ख़ूब ढोंग करते है लेकिन सच्चाई यह है कि ये ही लोग सबसे बड़े अधर्मी, पापी है। जनता के धर्म यानि जनादेश को नहीं मानते हुए उसका अपमान करने वाले धर्म प्रेमी कैसे ?'। एक अन्य ट्वीट में कमलनाथ की ओर से लिखा गया कि, 'धोखा, फ़रेब, साज़िश, ख़रीद फ़रोख़्त, षड्यंत्र, प्रलोभन, ये आचरण तो धर्म कभी नहीं सिखाता? एक समय जिन्हें पापी बताते थे, आज वो ही संगी साथी है। कोई नियत-नीति नहीं, नैतिकता नहीं, कोई सिद्धांत नहीं, यह धर्म की राह कैसे?'


पढ़ें ये खास खबर- ऑडियो के बाद अब मुख्यमंत्री के वीडियो ने गर्माई राजनीति! कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप


शिवराज के ट्वीट में कही गई थी ये बात

शिवराज के ट्विटर हैंडल से जारी हुए ट्वीट में उन्होंने कहा था कि, 'पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। हमारा धर्म तो यही कहता है। क्यों? बोलो, सियापति रामचंद्र की जय।' राजनीतिक जानकार शिवराज के इस ट्वीट के कई अलग अलग अर्थ निकाल रहे हैं। कुछ का ये भी मानना है कि, ये कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को एक बार फिर सिद्ध करता है।


पढ़ें ये खास खबर- Corona Live Update : अनलॉक होते ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग, चिंताजनक हुए हालत


ऑडियो और वीडियो से गर्माई राजनीति

बता दें कि, मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में एक आडियो फिर उसी का एक वीडियो काफी चर्चा में है। इसे लेकर कांग्रेस का दावा है कि, वीडियो उसी कथित ऑडियो का वीडियो फॉर्मेट है, जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आवाज़ होने का दावा किया गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि, उसकी सरकार गिराने के लिए भाजपा ने ही साजिश और षडयंत्र रचा है। हालांकि, पत्रिका.कॉम न ही इस वीडियो की और न ही इससे पहले वायरल हुए आडियो की पुष्टि करता है।


पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव : जीत के लिए कमलनाथ को इस पुराने फॉर्मूले पर भरोसा


कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने जारी किया था वीडियो

कांग्रेस द्वारा जारी ऑडियो को लेकर तो लगभग कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा को घेरने में लगे हुए हैं। इसी बीच बुधवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो को जारी करते हुए लिखा था कि, शिवराज का इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में साँवेर के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ये भाषण दिया गया, जिसमें वो कह रहे है कि “ केंद्रीय नेत्तृत्व ने तय किया कि ये सरकार गिरना चाहिये। क्या ज्योतिरदित्य सिंधिया के बग़ैर सरकार गिर सकती थी क्या ? और कोई तरीक़ा नहीं था। पार्टी ने फ़ैसला लिया।