इंदौर

इंदौर में ड्रोन हमले की धमकी, मेल पर मैसेज आते ही थर्राए लोग, पुलिस अलर्ट

Indore- ड्रोन से हमले का मेल मिलने की बात फैलते ही स्टूडेंट के पेरेंट्स भी घबरा उठे, बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे

2 min read
Apr 08, 2026
Drone Attack Threat Issued to DPS School in Indore

Indore- मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में ड्रोन हमले की धमकी दी गई है। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस को मेल पर यह धमकी दी गई। ड्रोन हमले का मैसेज देखते ही स्कूल में दहशत पसर गई। लोग थर्रा उठे। स्कूल में ड्रोन से हमले का मेल आने की सूचना के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल कर स्कूल की सघन चेकिंग करवाई जा रही है। स्कूल पर ड्रोन से हमले का मेल मिलने की बात फैलते ही स्टूडेंट के पेरेंट्स भी घबरा उठे हैं। बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे हैं।

इंदौर के डीपीएस राऊ में ड्रोन से हमला करने की धमकी दी गई। स्कूल के मेल पर यह मैसेज आया। बताया जा रहा है कि डीपीएस स्कूल पर ड्रोन हमले की धमकी भरा मेल तमिलनाडु से आया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में दो पूर्व मंत्रियों सहित 11 विधायकों को बड़ा दायित्व, बीजेपी ने बनाई 89 सदस्यीय जंबो टीम

जानकारी के अनुसार मेल पर भेजे गए मैसेज में दोपहर 1 बजे स्कूल पर ड्रोन से हमला करने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम लेकर वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी डीपीएस स्कूल पहुंच चुके हैं।

इधर एसीपी गांधीनगर ने बताया मेल आने के बाद बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। स्कूल परिसर की सघन चेकिंग करवाई जा रही है।

मध्यप्रदेश में बड़े संस्थानों को बम से उड़ा देने की धमकी देने का एक सिलसिला ही चल रहा

बता दें कि मध्यप्रदेश में बड़े संस्थानों को बम से उड़ा देने की धमकी देने का एक सिलसिला ही चल रहा है। राजधानी भोपाल में भी कई हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज में सीरियल बम ब्लास्ट करने की धमकी दी चुकी है। 18 मार्च को तो एक साथ कई बम रखे जाने की धमकी दी गई थी। उस दिन जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी तथा एलएन मेडिकल कॉलेज को बम ब्लास्ट कर उड़ाने का मेल किया गया था। इस संबंध में किए मेल में कहा गया कि कॉलेज कैंपस में 21 बम रखे हैं। इससे हड़कंप की स्थिति बन गई। भोपाल पुलिस ने कॉलेज कैंपस की सघन तलाशी ली​ जिसके बाद बम ब्लास्ट की धमकी झूठी साबित हुई थी।

भोपाल एम्स को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। राजधानी के नापतौल कार्यालय में तो लगातार दो दिनों तक बम ब्लास्ट की धमकी दी गई। पीपल्स यूनिवर्सिटी को भी ऐसी धमकी मिल चुकी है। इससे पहले भी बम ब्लास्ट की कई धमकियां मिलीं जिनकी अभी तक जांच चल रही है। पुलिस अभी तक आरोपियों तक पहुंच नहीं सकी है जिससे ऐसे बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

Updated on:
08 Apr 2026 01:32 pm
Published on:
08 Apr 2026 01:08 pm
Also Read
View All