
Gen-Z Cyclothon- राज्य में बीजेपी 25 साल से सत्ता में है। मध्य प्रदेश में लगातार बनी हुई समस्याएं जैसे कि एग्ज़ाम माफिया, पेपर लीक माफिया, भर्ती में गड़बड़ी और शिक्षा क्षेत्र में स्टाफ़ की 50% कमी, बहुत चिंता की बात है… संदेश साफ़ है।
यह बात मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार इंदौर में कही। जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल तक जेन-जी साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखा रहे थे। यह साइक्लोथॉन इंदौर से भोपाल के लिए निकाला जा रहा है। इसमें कई जिलों के लोग जुड़ते जाएंगे। यह यात्रा नीट-यूजी और सीबीएसई परीक्षा में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर निकाली जा रही है।
जीतू पटवारी ने कहा कि KG से PG तक मुफ़्त और अच्छी शिक्षा मिलना, यह बच्चों और माता-पिता, दोनों का अधिकार है। हम मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में फैली अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। जब से नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं, तब से 90 बार पेपर लीक हुए हैं और 50 एग्ज़ाम रद्द हुए हैं।
पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी शिक्षा के ज़रिए देश का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक देशव्यापी, ग़ैर-राजनीतिक मुहिम चला रहे हैं और हम इसमें अपना योगदान दे रहे हैं… हमारा मकसद एग्ज़ाम में होने वाली गड़बड़ियों और बीजेपी से जुड़े उस भ्रष्टाचार को खत्म करना है जिसने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत इंदौर से भोपाल तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा दो दिनों में भोपाल पहुंचेगी। यात्रा की शुरुआत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्र और युवा शामिल हुए। रास्ते में देवास, सीहोर से भी लोग इस अभियान में जुड़ते जाएंगे।
हमारी मांग है कि हर पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच हो।
हर पेपर लीक के पीछे भाजपा के ही माफिया क्यों होते हैं?
राहुल गांधी ने छात्रों की आवाज और देश के भविष्य की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था।
यह यात्रा युवाओं और छात्रों की उसी आवाज के समर्थन में निकाली जा रही है।