हंसराज मठ में बटुक भोज, गोसेवा के साथ सेवा का संदेश
Also Read
View All 
इंदौर। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रिंग रोड ग्रीन बेल्ट, शकुंतला देवी हॉस्पिटल के सामने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित रहवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और रहवासियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हरियाली अमावस्या जैसे अवसर प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में रहवासियों की सहभागिता रही।