इंदौर

हंसराज मठ में बटुक भोज, गोसेवा के साथ सेवा का संदेश

Aug 13, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

इंदौर। हंसराज मठ में राहुल की स्मृति में बटुक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ बटुकों को भोजन कराया गया। आयोजन के दौरान गोसेवा भी की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक एवं धार्मिक दायित्व निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सुमित अग्रवाल, सोनू यादव, आशीष मालवीय सहित मित्र मंडल के सदस्य एवं परिजन मौजूद रहे। सभी ने राहुल की स्मृतियों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की और सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा के साथ भारतीय संस्कारों और परंपराओं को जीवंत रखना रहा।

Updated on:
13 Aug 2026 06:01 am
Published on:
13 Aug 2026 06:01 am