इंदौर

इंदौर के अद्वैत उपाध्याय के लापता होने के 30 दिन बाद जिंदा होने की उम्मीद, गुमराह करने भेजे फोटो-वीडियो

Advait Upadhyay Indore : इंदौर का अद्वैत उपाध्याय मामला, पुलिस जांच में गुमराह करने की साजिश का शक, फोटो-वीडियो भेजने का दावा
2 min read
Sep 05, 2026
advait upadhyay
अद्वैत उपाध्याय : फोटो सोर्स @KeypadGuerilla

Advait Upadhyay : इंदौर के अद्वैत उपाध्याय लापता केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच में उनके जिंदा होने की बात सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और उनके परिजनों को गुमराह करने के लिए साजिश किए जाने का शक है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक उपाध्याय 7 अगस्त को बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों से रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। कई दिनों तक अभियान चलाने के बाद भी जब वे नहीं मिले तो पुलिस ने मैदानी तलाशी रोक दी। अभिषेक उपाध्याय का सुराग पाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों पर केंद्रित जांच शुरु की गई। इस संबंध में आए हालिया अपडेट के अनुसार उनके जिंदा होने की उम्मीद है। जांच अधिकारियों का मानना है कि अभिषेक उपाध्याय को किसी साजिश के तहत गुमराह किया जा रहा है। यहां तक कि पुलिस और परिजनों को भी भ्रम में रखने की कोशिश की गई है।

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक उपाध्याय लापता केस में जांच में नया मोड़ आ गया है। उनके जीवित होने की संभावना है। 31 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक उपाध्याय की हत्या किए जाने या उनके द्वारा कोई आत्मघाती कदम उठा लेने के अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। अब जांच इसी बिंदु पर चल रही है कि वे किन परिस्थितियों में लापता हुए या साजिशन गुम कराए गए!

अद्वैत उपाध्याय की आखिरी लोकेशन भी सामने आ गई

सितंबर की शुरुआत में आई रिपोर्ट्स में अभिषेक उपाध्याय के जिंदा होने की उम्मीद जताई गई है। मामले में साजिश का शक जताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को अब अभिषेक उपाध्याय के साथ ​कोई हादसा होने की बजाय यह अंदेशा है कि किसी साजिश के तहत पुलिस और परिजनों को गुमराह किया जा रहा है। जांच के दौरान कुछ फोटो और वीडियो भेजे गए थे जिनसे यह शक गहरा गया है।

खास बात यह है कि अद्वैत उपाध्याय की आखिरी लोकेशन भी सामने आ गई है। यह बेंगलुरु के कुडूर इलाके में मिली है।

अब तक क्या हुआ?

7 अगस्त की सुबह अद्वैत उपाध्याय किराए की बाइक से नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों पर ट्रेकिंग पर गए थे। इससे पहले उन्होंने अपनी मंगेतर से बात की थी। इसके बाद अभिषेक उपाध्याय का मोबाइल बंद हो गया। लापता होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरु किया। 100 घंटे से अधिक समय तक पहाड़ियों और गुफाओं में सघन तलाशी अभियान चलाया। पहाड़ी पर अभिषेक उपाध्याय का मोबाइल, बैग, स्वेटर और किराए की बाइक तो मिली लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला था।

कर्नाटक और इंदौर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभिषेक उपाध्याय की तलाशी के लिए जांच शुरु की। उनके डिजिटल डेटा, सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड्स की गहराई से जांच की जा रही है।

Updated on:
05 Sept 2026 11:54 am
Published on:
05 Sept 2026 11:54 am