22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनकुबेर हेड-कॉन्स्टेबल, 100 करोड़ पार संपत्ति ! बेटी की शादी में जमकर उड़ाए नोट, एमपी में कार्रवाई जारी

Head Constable Firoz Khan property: फिरोज खान पर लोकायुक्त की छापेमारी के बाद अब संपत्ति 100 करोड़ पार करने की आशंका है। टीम को लगातार नई जानकारियां मिल रही हैं और रकम के स्रोत की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
प्रधान आरक्षक फिरोज खान (Photo Source - Patrika)

प्रधान आरक्षक फिरोज खान (Photo Source - Patrika)

Indore news: पुलिस ट्रेंनिग कॉलेज (पीटीसी) के प्रधान आरक्षक फिरोज खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लोकायुक्त की छापेमारी के बाद अब उसके शुभचिंतक भी सक्रिय हो गए हैं। लोकायुक्त टीम को लगातार फोन और अन्य माध्यमों से उसकी संपत्तियों और निवेश की नई जानकारियां मिल रही हैं। कोई सामने आकर जानकारी दे रहा है तो कोई अपनी पहचान गोपनीय रखकर संपत्तियों का ब्योरा साझा कर रहा है। इन सूचनाओं की पुष्टि के बाद टीम संबंधित दस्तावेज जुटाकर जांच और जब्ती की कार्रवाई कर रही है। अब तक करीब 64 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आ चुकी है। नई संपत्तियों की जानकारी मिलने के बाद कुल आंकड़ा 100 करोड़ रुपए के पार पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

संम्पत्ति के बारे में मिली जानकारी

लोकायुक्त की टीम ने हाल ही में फिरोज खान के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद से ही उसके बारे में नई जानकारियां सामने आ रही हैं। टीम को इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में जमीनों में निवेश के साथ उसकी कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़ी जानकारी भी मिली है। कुछ अन्य जमीनों और संपत्तियों के बारे में भी सूचनाएं दी गई हैं। लोकायुक्त अधिकारी अब इन जानकारियों का सत्यापन कर रहे हैं। संबंधित जमीनों के दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि संपत्तियां किसके नाम पर हैं और उनमें फिरोज का कितना निवेश है।

संपत्ति के पीछे किसका पैसा, इसकी भी जांच

करीब 64 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आने के बाद अब जांच का अहम पहलू यह है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई। लोकायुक्त की टीम यह भी पता लगा रही है कि संपत्तियों में केवल फिरोज का पैसा लगा है या दूसरे लोगों की रकम भी निवेश की गई है। जांच के दायरे में जमीनों के सौदे, रियल एस्टेट कंपनियां और बैंक खातों से हुए लेन-देन शामिल हैं।

जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार फिरोज ने रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनियां बना रखी थीं। इनके माध्यम से जमीनों में निवेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। टीम बैंक खातों के लेनदेन खंगालकर रकम के स्रोत, अलग-अलग खातों के जरिए हुए ट्रांजेक्शन और संभावित निवेशकों की जानकारी जुटा रही है। आने वाले दिनों में नई संपत्तियों का सत्यापन होने के बाद कुल संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है। ये भी जानकारी सामने आई है कि उसकी बेटी की शादी में इंदौर के ग्रैंड शेरेटन और रॉयल पैलेस होटल में हुई थी। शादी में नकदी उड़ाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।