
इंदौर। अगर आप मुंबई, शिर्डी और लखनऊ जाने के लिए फ्लाइट (flights) से सफर करने का सोच रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) इंदौर शहर से तीन और फ्लाइट शुरू करेगी। आने वाली 27 जनवरी से इंदौर-मुंबई, जबकि 3 फरवरी से शिर्डी और लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू होगी।
आपकोबता दें कि एयरलाइंस ने साल 2019 में शिर्डी के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की थी, लेकिन ये महज दो महीने ही संचालित हो सकी। वहीं अब मुंबई जाने वालों के लिए सुविधा होगी क्योंकि मुबंई के लिए चार फ्लाइट हो जाएंगी। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जानिए क्या रहेगा शेड्यूल
इंदौर- शिर्डी - शिर्डी से सुबह 8 बजे रवाना। इंदौर 9.30 बजे पहुंचेगी। इंदौर से दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी।
किराया: 3300 रुपए
लखनऊ- इंदौर से सुबह 9.50 बजे। लखनऊ 11.55 बजे। 12.15 बजे लखनऊ से रवाना होगी।
किराया: 3300 रुपए
मुंबई - इंदौर से सुबह 9.20 बजे रवाना होगी। सुबह 10.50 बजे मुंबई पहुंचेगी।
किराया: 4500 रुपए