इंदौर

सिटी बस का महंगा सफर, आज से चुकाना होगा ज्यादा किराया

Indore City Bus Travel: एआइसीटीएस एल ने 10 माह में दूसरी बार बढ़ाया किराया, 60 करोड़ के घाटे से किया जा रहा सिटी बसों का संचालन.... आज से चुकाना होगा ज्यादा किराया...
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2025, 9:41 AM IST
indore city bus travel
indore city bus travel now Expensive from today

Indore City Bus Travel: सिटी बस में सफर एक बार फिर महंगा हो गया है। एआइसीटीएस एल ने 10 माह में दूसरी बार किराया बढ़ाया है। हर कैटेगरी में 1 रुपए वृद्धि की है। शहर में 28 किमी सफर करने पर अब तक 40 रुपए चुकाने होते थे, अब 42 रुपए चुकाने होंगे। गुरुवार शाम एआइसीटीएसएल ने यह आदेश जारी कर सभी बस ऑपरेटर को बढ़ा किराया वसूलने के निर्देश दे दिए। जानकारी है कि पूर्व में हुई बोर्ड बैठक में निर्णय लिया था कि हर वित्तीय वर्ष में पांच फीसदी किराए में वृद्धि करेंगे।

जानकारी अनुसार एआइसीटीएसएल घाटे में चल रहा है। करीब 60 करोड़ के घाटे में संचालन किया जा रहा है। इसके अलग-अलग कारण भी हैं। कई बार कर्मचारियों का भुगतान भी लंबित हो जाता है। कई रूट पर तो बस संचालन ही सुचारू नहीं हो रहा।

दूरी (किमी में) किराया

0 से 1.5 -5 रुपए

1.5 से 3 किमी-11 रुपए

3.1 से 4.5 किमी-16 रुपए

4.5 से 7.5 किमी- 21 रुपए

7.5 से 12 किमी- 26 रुपए

12.1 से 18 किमी- 32 रुपए

18.1 से 28 किमी - 37 रुपए

28.1 किमी से अधिक - 42 रुपए

दूरी (किमी में) दर

0 से 1.5 किमी-5 रुपए

1.5 से 3किमी -10 रुपए

3.1 से 4.5 किमी -15 रुपए

4.5 से 7.किमी5 20 रुपए

7.5 से 12 किमी-25 रुपए

12.1 से 18 किमी-30 रुपए

18.1 से 28 किमी-35 रुपए

28.1 किमीसे अधिक 40 रुपए


Updated on:
23 May 2025, 9:41 AM IST
Published on: