इंदौर

Indore News: युवक ने 6 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा मैं लड़का मेरी कोई नहीं सुनेगा और दे दी जान

Indore News: एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, 23 साल के ऋतिक ने सुसाइड नोट में प्रेमिका और उसके भाइयों पर लगाए गंभीर आरोप, मां के लिए लिखा मां तू हिम्मत रखना
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2024, 9:14 AM IST
indore news
रितिक और उसका सुसाइड नोट

Indore News: इंदौर के रहने वाले 23 साल के रितिक बछाने ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रितिक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने प्रेमिका और उसके भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में ऋतिक ने लिखा कि मैं लड़का हूं। मेरी कोई नहीं सुनेगा। इसलिए मैं अपनी जान दे रहा हूं।

रोज कॉलेज छोड़ा और रोज सैंडविच खिलाए

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना पुलिस का कहना है कि रितिक का एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घर से भाग कर शादी करना चाहते थे। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि प्रेमिका का भाई शुभम और निखिल उसे परेशान कर रहे थे। मैंने उसका खुद से ज्यादा ध्यान रखा। कॉलेज छोड़ा और सैंडविच खिलाए। उसको काफी चीजें खरीद कर दीं। वह मुझे ब्लैकमेल कर रही थी। उसका भाई तो 15 गुंडों को लेकर आया था।

6 पन्‍नों का सुसाइड नोट में रितिक ने क्या लिखा

'मेरा नाम रितिक बछाने है, मेरी मौत का जिम्मेदार मेरी गर्लफ्रेंड और उसके दोनों भाई हैं। लड़की से मेरा एक साल से चक्कर चल रहा था, इस बात की जानकारी घर वालों को लग गई थी, वह घर से भागकर आई थी, मुझसे शादी करना चाहती थी, लेकिन कोई कागजात नहीं लाई थी जिससे मैं उससे शादी कर सकूं। मैने उसके साथ कुछ भी गलत काम नहीं किया है।'

उसने जो मांगा मैंने उसे लाकर दिया

'मैंने उसे मेरी जान से बढ़कर माना, उसका ध्यान रखा, कभी भी उसे किसी चीज की कमी नहीं होने दी। उसने जो मांगा मैंने उसे लाकर दिया, साड़ी, मेकअप, लिपिस्टिक, जूते चप्पल, सूट, कपड़े मैंने लाकर दिए। लेकिन उसने मुझे बहुत ब्लैकमेल किया। मैंने उसे कभी डराया नहीं, न ही कभी परेशान किया।'

भाई देता है धमकी

'उसका भाई रोज रात को 10 बजे आता है और घर वालों को डराता है। खुद की बहन को नहीं समझाता। मेरा पुलिस से निवेदन है कि उसके भाई पर कड़ी कार्रवाई करे और मुझे न्याय मिले। क्यों कि मैं लड़का हूं, मेरी बात कोई नहीं मानेगा, इसलिए मरने जा रहा हूं। मेरे घरवालों को उससे सुरक्षा दी जाए।'

मां को लिखा 'मम्मा तू टेंशन मत करना'

'मम्मा तू टेंशन मत करना, मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था। मैंने मोबाइल में वीडियो बना दिया है, लड़की ने मुझे बुलाया था मैंने उसकी रिकॉर्डिंग विक्की के फोन पर भेज दी। अब मैं चलता हूं और तू अच्छी रहना। पापा को हिम्मत देना, इनको सजा दिलाने में। by By'

सुसाइड नोट में पुलिस से की कार्रवाई की मांग

एमपी पुलिस को घर से डायरी मिली है। इस डायरी के 6 पन्नों में रितिक ने पूरी कहानी लिखी है। उसने अन्नपूर्णा टीआई से स्वजन को सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार भी लगाई है। मामा के बेटे लोकेश के मुताबिक ऋतिक लोडिंग रिक्शा चलाता था। वह इकलौता बेटा था, एक बहन है। उसकी भी अभी शादी नहीं हुई है।

Updated on:
5 Sep 2024, 9:14 AM IST
Published on: