इंदौर

31 मार्च से शुरू होने जा रही इंदौर से लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट, जानिए कितना होगा किराया

Indore to Lakshadweep Flight : एमपी के इंदौर से 31 मार्च को लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है।

less than 1 minute read
Mar 21, 2024

मध्यप्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब इंदौर से भी लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट शुरू होने वाली है। इंडिगो की फ्लाइट 31 मार्च से लक्षद्वीप के लिए बेंगलुरू होते हुए उड़ान भरेगी। इंदौर से लक्षद्वीप पहुंचने के लिए 7.35 घंटे का समय लगेगा। अब मालदीव जाने की जगह लोग लक्षद्वीप जाकर समुद्र और बीच का लुत्फ उठा सकेंगे। इसी साल पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद से लोगों के लक्षद्वीप जाने की संख्या बढ़ गई।


फ्लाइट इंदौर से सुबह 5:15 पर रवाना होगी और 7 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी।
बेंगलुरू से 10:25 पर फ्लाइट रवाना होकर 12:50 बजे अगाती द्वीप पहुंचेगी।
अगाती द्वीप से दोपहर 1:20 पर फ्लाइट रवाना होकर दोपहर 3:20 पर बेंगलुरू पहुंचेगी।
बेंगलुरू से शाम 6:15 पर फ्लाइट रवाना होकर रात 8:10 बजे फ्लाइट इंदौर पहुंचेगी।


इंडिगो द्वारा शुरू की गई इंदौर से लक्षद्वीप की फ्लाइट का संभावित किराया 13 हजार रुपए से लेकर 25000 रूपए तक है।इसका रेट सीजन के हिसाब से बढ़ता-घटता रहेगा।यदि इंदौर से लक्षद्वीप तक की कोई राउंड ट्रिप लगाता है। तो उसे लगभग 35 हजार रुपए प्रति व्यक्ति किराया पड़ेगा।


घरेलू फ्लाइट में वजन की बात करें तो 14 से 15 किलो तक लगैज कैरी कर सकते हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट में 30 किलो तक का लगैज ले जा सकते हैं। यानी इंदौर से अगाती (लक्षद्वीप) तक जाने वाली फ्लाइट में 30 किलो तक का वजन कैरी कर सकते हैं।


लक्षद्वीप जाने का सबसे बेहतरीन समय सितंबर से लेकर मई तक रहता है। क्योंकि तब मौसम साफ रहता है और वॉटर एक्टिविटी करने के लिए अच्छा समय रहता है। यहां स्विमिंग,कैनोइंग, स्कूबा डाइविंग,वॉटर स्कीइंग,सर्किंग, जैसी वॉटर एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं।

Updated on:
21 Mar 2024 05:05 pm
Published on:
21 Mar 2024 05:04 pm
Also Read
View All