
72 lakh package (Photo Source - Patrika)
MP News: इंदौर शहर में डीएवीवी ने अपनी प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 विवि के लिए प्लेसमेंट के लिहाज से मजबूत रहा। खास बात रही कि एक ओर हाई पैकेज के ऑफर मिले तो औसत पैकेज और कंपनियों की संख्या में भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई। विवि द्वारा जारी प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार, इस साल कुल 271 कंपनियों ने कैंपस ड्राइव में हिस्सा लिया और 1091 ऑफर दिए।
पिछले वर्ष यह आंकड़ा 219 कंपनियां और 1039 ऑफर का था। यानी कंपनियों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ, जिसका सीधा फायदा छात्रों को मिला। प्लेसमेंट में शामिल विद्यार्थियों में 56 प्रतिशत छात्र और 44 प्रतिशत छात्राएं रहीं। सबसे बड़ा पैकेज इस सत्र का सबसे ज्यादा 72 लाख का सालाना पैकेज आइआइपीएस के एमटेक छात्र आदित्य बंसल को एक्स कॉम ने दिया।
इसके अलावा आइईटी के विद्यार्थियों को भी बड़े प्लेसमेंट पर मौके मिले। श्रुति शर्मा, कृति श्रीवास्तव और अनुज मालवीय को अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और वालमार्ट में प्लेसमेंट मिला। इस बार औसत पैकेज बढ़कर 5.31 लाख रुपए सालाना हो गया, जबकि पिछले साल यह 5.14 लाख था। यह संकेत है कि न सिर्फ अवसर बढ़े हैं, बल्कि उनकी गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।
कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई के मुताबिक, प्लेसमेंट को और बेहतर बनाने के लिए विवि लगातार काम कर रहा है। स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, इंडस्ट्री एंगेजमेंट, एलुमिनाई नेटवर्क को मजबूत करना, हाई पैकेज कंपनियों को आकर्षित करना और सॉफ्ट स्किल्स व लैंग्वेज ट्रेनिंग जैसे प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यह कोशिश भी है कि चुनिंदा विभागों तक सीमित अच्छे प्लेसमेंट को अन्य विभागों तक भी बढ़ाया जाए।
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर कोर कंपनियां : 28.3 फीसदी
सर्विस बेस्ड : 34.2 फीसदी
एनालिटिक्स/कंसल्टिंग: 22.6 फीसदी
प्रोडक्ट बेस्ड : 15%
मैनेजमेंट सेक्टर: फाइनेंस/बैंकिंग: 28%
बिजनेस एनालिटिक्स: 18%
कंसल्टिंग: 22% सेल्स
मार्केटिंग: 30 फीसद
यह आंकड़े बताते हैं कि विद्यार्थियों को सिर्फ आइटी नहीं, बल्कि फाइनेंस, कंसल्टिंग और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी अच्छे अवसर मिल रहे हैं। प्रो.सिंघई ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्लेसमेंट में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनियों की संख्या 219 से बढ़कर 271 तथा ऑफर 1039 से बढ़कर 1091 हो गए हैं, जबकि औसत वेतन में भी वृद्धि हुई है।
कंपनी - ऑफर
माइक्रोसॉफट- 01
अमेजन- 01
गूगल- 01
एक्स कॉम- 01
ड्यूश- 10
मास्टरकार्ड- 13
बाक्र्ले- 10
जेडएस- 26
बीएनव्हाय- 06
नोमूरा - 08
Updated on:
23 Apr 2026 05:04 pm
Published on:
23 Apr 2026 05:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
