नाभा जेल ब्रेक के बाद नकली आईडी यूज कर रहा था आतंकी, दुबई में भी काटी फरारी

पंजाब की नाभा जेल तोड़कर भागे कुख्यात आरोपी कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा ने छुपने के लिए अपना नाम बदला था। यहां पर कुलदीप नाम से रह रहा था।

2 min read
Jan 18, 2017
neeta

इंदौर। पंजाब की नाभा जेल तोड़कर भागे कुख्यात आरोपी कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा ने छुपने के लिए अपना नाम बदला था। यहां पर कुलदीप नाम से रह रहा था। नीटा ने खुद अपने लैपटॉप से अपना नकली लाइसेंस बनाया था। पुलिस फिलहाल उसके लैपटॉप की जांच कर रही है। पूछताछ में वह पुलिस को लगातार ही गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया कि नाभा जेल तोड़कर भागे अपराधी ने अपनी नकली आईडी बनाई थी। लैपटॉप में और भी फर्जी आईडी होने की संभावना है। आरोपी इस बात से पूरी तरह निश्चिंत था कि वो पकड़ा जाएगा। क्योंकि वह लो प्रोफाइल जगह पर रह रहा था, और किसी तरह की कोई गतिविधि नहीं कर रहा था।



फ्लैट पर करता था अय्याशी

डीआईजी ने बताया कि नीटा अपने फ्लैट में रहकर अय्य़ाशी करता था। रहवासी भी इसके फ्लैट पर कई संदिग्ध गतिविधि देख चुके हैं। डीआईजी ने कुछ दिनों पहले ही पुलिस कर्मचारियों की बैठक ली थी इसमें उन्होंने यह साफ निर्देश दिए थे कि बाहर से आए हुए लोगों पर नजर रखना है। इसी आदेश के बाद से ही क्राइम ब्रांच ने भी इन पर नजर जमाना शुरू कर दिया था। नीटा ने यह फ्लैट एक ब्रोकर के माध्यम से लिया था।

मदद के लिए रखा था साथी

पूछताछ में यह सामने आया है कि नीटा के साथ फ्लैट में रहने वाला सुनील उसकी मदद के लिए यहां था। सुनील घर के काम करने के साथ ही बाहर के काम भी करता था। नीटा न तो किसी से संपर्क करता था न ही किसी से बात करता था। सुनील आसपास नजर रखता था और सारी डिटेल नीटा को बताता था। उसे अकेले रहने में परेशानी न हो इसलिए सुनील मददगार के रूप में लाया गया था। सुनील पर भी हत्या का मामला है जिसमें वह फरार चल रहा है।

latest updates of nabha jail break accused kulpree


दुबई में भी काट चुका है फरारी

डीआईजी ने बताया कि नीटा जालंधर व भटिंडा में हत्या जैसे संगीन अपराध कर चुका है। इसके अलावा भी कई जगहों पर लूट और डकैती को अंजाम दे चुका है। वह 2012 में भागकर दुबई चला गया था। वहां पर उसने ट्रक ड्राइवर का काम किया। सूत्रों की मानें तो नीटा का संबंध खालिस्तान से भी है।
Published on:
18 Jan 2017 10:10 am
Also Read
View All